छत्तीसगढ़ - आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष , एक युवक की मौत , पुलिस जाँच में जुटी

कोरबा , 26-08-2022 9:53:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष , एक युवक की मौत , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा 26 अगस्त 2022 -  देर रात लाठी , डंडे और धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात कोतवाली थाना इलाके के सीतामणि कुंज नगर बस्ती की है। यहां पुरानी रंजिश में कृष्णा यादव नाम के युवक के घर आरोपियों ने जमकर तोड़फोड़ की और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 26 साल के कृष्णा की मौत हो गई, वहीं उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामूली चोट आई है। 

आरोपी नशे में धुत होकर आए थे उन्होंने इलाके में जमकर उत्पात मचाया, जिससे आसपास के लोग भी डर गए घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और परिवार वालों और आसपास के लोगों के बयान लिए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। 

मृतक कृष्णा यादव के छोटे भाई विक्की यादव ने बताया कि 18 अगस्त को भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो का जन्मदिन था इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसका बड़ा भाई कृष्णा अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था। वहां पर मोती सागर पारा के कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया था। 

गुरुवार 25 अगस्त की रात कृष्णा ऑटो डील में काम करने के बाद रात लगभग 10 बजे घर पहुंचा। इस दौरान कुछ युवक उसके पीछे-पीछे आ गए। देखते ही देखते काफी संख्या में और युवक आ गए और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी वही कोतवाली थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई है, वहीं परिवार के कुछ लोगों को भी चोट लगी है। उन्होंने कहा कि युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH