प्रदेश के इस शहर के हॉटल में चल रहा था फर्जी पेड़ होम कोरेन्टीन सेंटर का खेल ,

रायगढ़ , 20-07-2020 2:03:31 AM
Anil Tamboli
प्रदेश के इस शहर के हॉटल में चल रहा था फर्जी पेड़ होम कोरेन्टीन सेंटर का खेल ,
रायगढ़ 19 जुलाई 2020 - रायगढ़ शहर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। 
खबर के मुताबिक शहर के रामनिवास टॉकीज चौक माल धक्का रोड स्थित होटल शिवम का संचालक अवैध रूप से बाहर से आये एक व्यक्ति को अपने होटल में पैड क्वारंटाइन में रख लिया था। जबकि यह होटल शासन के पैड क्वारंटाइन की सूची में शामिल ही नहीं है। 

यही नही जो व्यक्ति इस होटल में पैड क्वारंटाइन में रह रहा था वह फर्जी क्वारंटाइन सेंटर को छोड़ कर एक दूसरे होटल में खाना खाने जाता था। जिसे मोबाइल लोकेशन ऐप के माध्यम से पकड़ा गया है।
इस बात की सूचना मिलते ही रायगढ़ कलेक्टर भीमसिंह और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे मौके पर स्वयं पहुंचे लेकिन उक्त व्यक्ति होटल में नहीं मिला । जिसके बाद कलेक्टर भीमसिंह ने क्वारंटाइन के रूप में ठहरे सुरज विश्वास और होटल संचालक अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

इस संबंध में निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने मीडिया को बताया कि सूरज विश्वास नाम युवक 16 जुलाई को राउरकेला ओडिशा से रायगढ़ आया था और रामनिवास टॉकीज चौक माल धक्का रोड स्थित होटल शिवम में पैड क्वारंटाइन में रहा रहा था। जिसके बाद होटल प्रबंधन द्वारा सूचना दिया गया था कि हमारे होटल में एक व्यक्ति दूसरे राज्य से आकर पैड क्वारंटाइन में रह रहा है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति का निगरानी एप के माध्यम से किया जा रहा था। इसी दौरान आज उक्त व्यक्ति का लोकेशन होटल से बाहर दिखाये जाने पर कलेक्टर भीम सिंह और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी जहां उक्त व्यक्ति होटल में नहीं मिला। उक्त व्यक्ति दूसरे जगह खाना खाने गया हुआ था , आयुक्त आशुतोष पांडे ने ये भी बताया कि होटल शिवम पैड क्वारंटाइन के लिए चिन्हित नहीं किया गया है इसके बाद भी होटल संचालक अभिषेक अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से पैड क्वारंटाइन रखने का कृत्य किया है , ऐसे में कलेक्टर ने होटल संचालक अभिषेक अग्रवाल और पैड क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्ति सूरज विश्वास के खिलाफ एसडीएम को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

आपको बता दें कि कलेक्टर भीमसिंह ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए काफी कड़े कदम उठा रखे हैं पूरे प्रदेश में जिस तरीके से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है उसे देखते हुए कलेक्टर भीमसिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन जिले भर में फिजिकल डिस्टेंसिंग,मास्क और सभी क्वारंटाइन में रह रहे लोगों का एप के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही।वही खबर है कि पैड क्वारेंटीन पर व्यक्ति को रखने के मामले में शिवम होटल संचालक अभिषेक अग्रवाल व अन्य के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 188 , 269, 270 और महामारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH