सक्ती , अड़भार , खरसिया और रायगढ़ क्षेत्र में हो रही चोरी का खुलासा , चोरी के सामानों का खरीददार निकला सक्ती के सभ्रांत परिवार का सदस्य

सक्ती , 23-08-2022 2:38:05 AM
Anil Tamboli
सक्ती , अड़भार , खरसिया और रायगढ़ क्षेत्र में हो रही चोरी का खुलासा , चोरी के सामानों का खरीददार निकला सक्ती के सभ्रांत परिवार का सदस्य
सक्ती 22 अगस्त 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 19 अगस्त 2022 को प्रार्थी मनोज कुमार साहू पिता भोजराम साहू उम्र 37 वर्ष ग्राम डोंगरीडीह ने मालखरौदा थाना आकर रिपोर्ट कराया कि दिनांक 18-19 अगस्त 2022 के मध्यरात्रि गाँव डोंगरीडीह के दुर्गा मंदिर में कोई अज्ञात चोर दुर्गा मंदिर अंदर से दुर्गा मां के मूर्ति से सोने का 02 नग बाली, 01 नग नथनी, 01 नग सोने का लाॅकेट, 01 नग बेनटेक्स का झालर कीमती करीबन 15100 रुपये एवं दान पेटी से रकम चेारी कर ले गया है कि रिपोर्ट दर्ज किया गया। 

घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के पता तलाश हेतु उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव थाना प्रभारी सारागांव के नेतृत्व में गठित टीम को अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु लगाया गया। टीम द्वारा घटना स्थल जाकर घटना का निरीक्षण कर संभावित स्थानों में गोपनीय सूत्र लगाया गया। गोपनीय सूत्र के द्वारा जानकारी दी गई कि आदतन अपराधी शांति कुमार गबेल पिता स्व. तामेष्वर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी गांडाबोरदी थाना खरसियां जिला राययढ घूम घूमकर क्षेत्र में चोरी कर रहा है जिसकी पतासाजी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर सक्ती के ओम ट्राली में संदीप गुप्ता के यहां पैसा वसूली का काम करना एवं पैसा वूसली के लिए घूमने के दौरान क्षेत्र में खाली घरों का रेकी कर रात में चोरी करना एवं चोरी के सामान जेवरों को संदीप गुप्ता के पास बेचना बताया।

इसके साथ दिनांक 18-19 अगस्त 2022 की रात अपने साथी शिवरात्रि सिदार उर्फ दउआ पिता मनहरण सिदार उम्र 23 वर्ष साकिन गांड़ाबोरदी थाना खरसियाॅ के साथ अपने अपाचे बाईक से ग्राम डोंगरीडीह थाना मालखरौदा जाकर गांव के दुर्गा मंदिर अंदर से सोने का जेवर एवं दान पेटी से रकम चोरी करना स्वीकार किया एवं उनके निशानदेही में चोरी गये जेवर बरामद किया गया। आरोपियों से सक्ती, मालखरौदा, अडभार क्षेत्र में हुए चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक 18-19 अगस्त 2022 के दरम्यानी रात्रि ग्राम बंदोरा के एक मकान से एक एल.ई.डी टी.व्ही. चेारी करना स्वीकार किये चोरी किये उपरोक्त चोरी के मसरूका को संदीप गुप्ता पिता स्व. शिव वप्रसाद गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 09 सक्ती , रतिराम पटेल पिता गंगाराम पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी बड़े देवगाॅव थाना खरसिया को बेचना बताये इसके अतिरिक्त आरोपीगणों द्वारा खरसिया एवं सक्ती थाना क्षेत्र से चांदी का सामान चोरी करने पर धारा 41(1-4) दप्र.स./457,380 भादवि के तहत् चांदी के जेवर जप्त किया गया है। 

आरोपियों और खरीदारो से जप्त सोने चांदी के मसरूका मोटर सायकिल तथा LED TV सहित : - 
(01) चांदी का चैन    - 01 नग   
(02) चांदी का पायल  - 02 जोड़ी 
(03) चांदी का ब्रेसलेट - 02 नग  
(04) चांदी का अंगुठी  - 95 नग 
(05) चांदी का चूड़ा   - 15 नग  
(06) पायल की कड़ी  - 07 नग            
(07) बाजारु कान का टाॅप -               
(08) एल.ई.डी.टी.व्ही.सैमसंग कम्पनी 
(09) एल.ई.डी टीव्ही. अकाई कंपनी
(10) मोटर सायकल टी.व्ही.एस. अपाचे 
(11) मोटर सायकल बजाज डिस्कवर
(12) नगदी रकम 3700 रू. जुमला कीमती 02 लाख रूपये। 

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH