डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर निकला कोरोना पाजेटिव , प्रदेश में अब 43 एक्टिव केस
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजनांदगांव 20 मई - छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से कोरोना से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है , राजनांदगांव में आज सुबह एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है , कोरोना का नया मरीज राजानांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में मिला है , संक्रमित मरीज को राजनांदगांव के डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर बताया जा रहा है , डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर के कोरोना पॉजेटिव पाये जाने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया ,
बता दे की राजनांदगांव जिले में 12 घंटे के भीतर ये पाँचवा संक्रमित मरीज मिला है , इससे पहले मंगलवार को चार मरीज मोहला इलाके में मिले थे, जो प्रवासी मजदूर थे लेकिन डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर के संक्रमित होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है , ड्राइवर डोंगरगढ़ इलाके का रहने वाला है और दो दिन पहले एतिहातन ड्राइवर का टेस्ट कराया गया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है , संक्रमित ड्राइवर को राजनांदगांव मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।
प्रदेश में इस नये मरीज के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गयी है, वहीं कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 102 हो गयी है। इनमें से 59 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं ,
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश