आज का राशिफल , दिनांक 19 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 19-08-2022 3:20:35 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 19 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 19 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार -

मेष राशि - मन शान्त रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी एवं वाणी में कठोरता हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। विवादों से बचकर रहें।

वृष राशि - परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि - मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि - माता का सानिध्य मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सन्तान का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कन्या राशि - नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला राशि - मन प्रसन्न रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में आय में सुधार होगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि - किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। भाइयों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते है।

धनु राशि - मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपसी मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि - आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कला या संगीत के प्रतिरुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। धन की कमी हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि - मानसिक तनाव से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुके हुए काम बनने के योग हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति भी होगी।

मीन राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH