छत्तीसगढ़ - बेटी ने माँ को फोन कर कहा , माँ मैं सब बताती हु , कुछ बता पाती उससे पहले

बलौदा बाजार , 15-08-2022 4:20:01 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटी ने माँ को फोन कर कहा , माँ मैं सब बताती हु , कुछ बता पाती उससे पहले
बलौदाबाजार 14 अगस्त 2022 -  बलौदाबाजार जिले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके ससुराल वालों पर आरोप है कि वे उसे काफी प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते युवती ने जान दे दी है। युवती ने फांसी लगाने के कुछ देर पहले ही अपनी मां को फोन किया था और कहा था कि मैं तुम्हें सब कुछ बताऊंगी। वह कुछ बता पाती उससे पहले उसकी मौत की खबर आ गई। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक सहाड़ा निवासी शिवा साहू की शादी डेढ़ साल पहले संगीता साहू (21) से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था मगर 07 महीने बाद जब शिवा की मां का देहांत हो गया। उसके बाद से पति-पत्नी में नहीं बन रही थी। 

संगीता के मायके वालों ने बताया है कि शिवा की मां के मौत के बाद से ही वह संगीता को परेशान करता था। संगीता का ससुर भी उसे काफी प्रताड़ित करता था। इस बीच शुक्रवार शाम को संगीता ने अपनी मां नीमा साहू को फोन किया था। तब संगीता ने नीमा से कहा था कि मां मैं तुम्हें सब कुछ बताऊंगी इतना कहकर उसने फोन काट दिया इसके कुछ देर बाद संगीता के ससुर ने नीमा को संगीता के मौत की जानकारी दी। 

बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजन उसके सुसराल पहुंचे तब उन्होंने देखा कि संगीता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद संगीता के माता-पिता ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया है और उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगीता के पिता उपेंद्र साहू ने बताया कि राखी के दिन मेरा बेटा संगीता से राखी बंधवाने भी गया था। लेकिन उसका पति उसे लेकर कहीं चला गया। 

इसके चलते मेरा बेटा राखी भी नहीं बंधवा सका था उपेंद्र ने यह भी बताया कि संगीता के ससुराल वाले उसे दहेज के सामान के लिए भी प्रताड़ित करते थे फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH