नहाते वक्‍त चचेरी बहन का बनाया अश्लील वीडियो , फिर दो सगे भाइयों ने ब्लैकमेल कर किया रेप

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नहाते वक्‍त चचेरी बहन का बनाया अश्लील वीडियो , फिर दो सगे भाइयों ने ब्लैकमेल कर किया रेप
बेतिया 14 अगस्त 2022 -  बिहार के पश्चिम चंपारण से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दो सगे भाइयों पर अपनी ही चचेरी बहन से रेप करने का आरोप लगा है. पीड़िता का आरोप है कि उनके चचेरे भाइयों ने नहाते वक्‍त उनका वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ दुष्‍कर्म किया. इस घटना की शिकायत पीड़िता ने जब पुलिस से की तो अधिकारी भी भौंचक्‍के रह गए. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है. दुष्‍कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बेतिया के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के दिउलिया में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना घटित हुई है. दुष्‍कर्म की घटना को मुहर्रम के दिन अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि घटना के वक्‍त आसपास के लोग मेला देखने गये थे. घर में अकेली रह रही पीड़िता नहा रही थी. उसी वक्‍त आरोपी दीवार फांद कर घर में घुस गए. एक ने नहाते समय वीडियो बना लिया और फेसबुक पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. मामले में पीड़िता ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है।

पीड़‍िता का आरोप है कि रेप का विरोध करने पर आरोपी युवक ने लड़की के नहाते वक्त चुपके से बनाए हुए वीडियो को वायरल करने के धमकी दी. यह मामला जिले के नरकटियागंज शहर के एक मुहल्ले का है. जहां घर में अकेली नबालिग लड़की को देखकर चाचा के लड़के ने रेप की घटना को अंजाम दिया. घटना में आरोपी युवक के साथ उसका बड़ा भाई भी शामिल था. रेप के बाद दोनों युवक फरार हो गए. मामले में नाबालिग पीड़िता ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें चाचा के बेटे मोहम्‍मद फैज और मोहम्‍मद राजन को आरोपी बनाया गया है. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके घर के लोग मुहर्रम के मेले में गए हुए थे. नाबालिग घर में अकेली थी और नहा रही थी. उसी दौरान उनके चचेरे भाई फैज और राजन उनके घर में घुस गए और नहाते वक्त का वीडियो बना लिया।

आरोपियों ने पहले नाबालिग बहन का वीडियो बनाया फिर उनके साथ रेप किया. पीड़िता ने बताया कि उन्‍हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़ित ने आवेदन में यह भी बताया है कि कुछ दिन पहले राजन ने भी जबरन उनके साथ रेप किया था, लेकिन पंचायती के माध्यम से मामला सुलझा लिया गया था. शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर FIR दर्ज कर ली गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH