ससुराल में रहने के लिए पत्नी ने पति के सामने रखी ऐसी शर्त जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हो गए हैरान

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ससुराल में रहने के लिए पत्नी ने पति के सामने रखी ऐसी शर्त जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हो गए हैरान
पूर्णिया 13 अगस्त 2022 -  बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस परामर्श केंद्र के पास पति-पत्नी का एक ऐसा मामला आया जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए. पति के साथ ससुराल में रहने के लिए उसकी पत्नी ने ऐसी शर्त रखी जिसे सुनकर पुलिस परामर्श केंद्र के सदस्य आश्चर्य में पड़ गए।

महिला ने शर्त रखी कि वो पति के साथ तभी ससुराल में रहेगी जब पति उसे 05 हजार रुपये प्रति महीने देगा. जब उससे पूछा गया कि वो ऐसी शर्त क्यों रख रही है तो महिला ने कहा कि पति मुझे छोड़कर कमाने के लिए दिल्ली-पंजाब चला जाता है, यहां मैं कैसे घर चलाती हूं यह मैं ही जानती हूं। महिला ने कहा, 'मैं ससुराल में रहूंगी लेकिन मुझे पति हर महीने 05 हजार रुपये देने को तैयार रहे. हालांकि पति भी पत्नी की इस शर्त को मानने के लिए तैयार हो गया और कहा कि मैं इस बार बाहर जाने के पहले पत्नी का खाता खुलवा कर उसमें पैसे जमा करके ही जाऊंगा।

पति ने वादा किया कि वो हर महीने पत्नी के अकाउंट में 5000 रुपये भेज दिया करेगा. इसको लेकर पुलिस परामर्श केंद्र में बांड बनाकर दोनों पक्षों ने आपसी सहमति और खुशी से हस्ताक्षर किया और विवाद को खत्म कर वहां से चले गए.

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 12 अगस्त को कुल 25 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें से 12 मामलों का निपटारा कर दिया गया. इसमें 6 विवादों में समझौता हुआ जबकि 6 मामलों का समाधान नहीं निकाला जा सका. ऐसे लोगों को कोर्ट की शरण में जाने का सुझाव दिया गया।

मामले को सुलझाने में महिला पुलिस इंस्पेक्टर किरण कुमारी, सदस्य दिलीप कुमार दीपक, स्वाति वैश्ययंत्री, रविंद्र शाह, जीनत रहमान और कार्यालय सहायक नारायण कुमार गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH