छत्तीसगढ़ - पालतू कुत्ते की निकाली अंतिम यात्रा , मुंडन के बाद डेढ़ सौ लोगों को कराया मृत्यु भोज

कोरबा , 11-08-2022 2:46:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पालतू कुत्ते की निकाली अंतिम यात्रा , मुंडन के बाद डेढ़ सौ लोगों को कराया मृत्यु भोज
कोरबा 10 अगस्त 2022 -  पालतू कुत्ते की मौत के बाद मालिक ने जो किया उसे देखकर सब हैरान रह गए। उसने न केवल कुत्ते की अंतिम यात्रा निकाली बल्कि परिवार के सदस्य की तरह कफन- दफन कर अंतिम संस्कार भी किया। यह मामला कोरबा के ढोढ़ीपारा बस्ती का है। यहां रहने वाले कन्हैया चौहान के घर उनके साथ 17 साल से एक पालतू कुत्ता रह रहा था। उसकी मौत हो जाने पर 10 दिन बाद दशगात्र का आयोजन किया। इस दौरान मुंडन करा पिंडदान के साथ मृत कुत्ते की तस्वीर में माल्यार्पण कर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पूजा पाठ कर आया।

बात यहीं खत्म नहीं हुई दशगात्र के इस मौके पर बस्ती के डेढ़ सौ से अधिक लोगों को आमंत्रित कर मृत्यु भोज भी कराया। बालको संयंत्र में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत कन्हैया ने बताया कि उसने अपने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में कार्यरत एक मित्र से कुत्ते का पपी लिया था। उस वक्त उसके बेटा बेटी भी छोटे थे। उनके साथ ही वह बड़ा मैं उसे अपने तीसरे बच्चे की तरह देखता था।

कन्हैया चौहान ने कहा की मेरे दोनों बच्चों को भी उस से बेहद लगाव रहा। इसलिए मैं उसकी मौत से बेहद व्यथित हूं और उसका अंतिम संस्कार उसी तरह किया जिस तरह परिवार के किसी व्यक्ति के नहीं रहने पर किया जाता है। कन्हैया की बेटी मेघा कलेक्ट्रेट में डाटा एंट्री ऑपरेटर है। उसने बताया कि उसके पिता ने कुत्ते का नाम विनी रखा था आमतौर पर पशुओं को केवल नाम से ही पुकारा जाता है पर मेरे पिता ने नाम के साथ चौहान सरनेम भी उसे दिया था वह हमेशा विनीत चौहान कह कर ही उसे बुलाते थे।
छत्तीसगढ़ - पालतू कुत्ते की निकाली अंतिम यात्रा , मुंडन के बाद डेढ़ सौ लोगों को कराया मृत्यु भोज

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH