बडी खबर - ATM में लूट का असफल प्रयास , ATM को कुल्हाड़ी से तोड़ने में नाकाम रहा चोर

कोरबा , 08-08-2022 7:59:10 PM
Anil Tamboli
बडी खबर - ATM में लूट का असफल प्रयास , ATM को कुल्हाड़ी से तोड़ने में नाकाम रहा चोर
कोरबा 08 अगस्त 2022 -  बैंकों की सुरक्षा के प्रति बरती जानी वाली लापरवाही का खामियाजा पुलिस को भुगतना पड़ रहा है। करतला के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) शाखा में दुस्साहसिक ढंग से चोर गिरोह चेस्ट तक पहुंच गया और गैस कटर से काटने की कोशिश की गई। इस मामले की जांच अभी गति पकड़ती, इसके पहले रात को शहर के हृदयस्थल ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग स्थित एक एटीएम को एक चोर ने अपना निशाना बना लिया। 

कंबल ओढ़ कर पहुंचा चोर टांगी से तोड़- फोड़ करने लगा। यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टाटा इंडिकेस एटीएम की है। बैंक प्रबंधनों ने जगह- जगह एटीएम तो शुरू कर दिया है, पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि आए दिन चोर एटीएम लूटने की नीयत से घुस जा रहे और तोड़-फोड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे। शनिवार की रात करीब एक बजे पीले रंग का प्रिंटेट कंबल सिर में ढंक कर चोर इंडिकेस एटीएम में घुसा। 

पहले तो वह एटीएम के सहारे उपर चढ़ कर कुछ देखा और उसके बाद अपने साथ लाए टंगिया से वार कर तोड़-फोड़ करने लगा। बुरी कदर एटीएम को क्षतिग्रस्त करने के बाद रूपये निकालने की उनसे भरपूर कोशिश की, पर सफलता नहीं मिली और बैरंग वापस लौट गया। इस घटना से पुलिस की रात की गश्त पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रांसपोर्ट नगर चौक शहर का प्रमुख चौराहा है। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व यातायात सहायता केंद्र संचालित है। 

पूरी रात पुलिस का पहरा यहां रहता है, इसके बावजूद चोर कुछ फर्लांग दूर स्थित एटीएम में तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम देकर पुलिस की नजरों से बच निकला। सीएसईबी चौकी प्रभारी नवल साव का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार लिया जाएगा। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH