प्रेम विवाह के कुछ दिन पत्नी भागी तो परेशान होकर पति ने की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

कोरबा , 07-08-2022 7:16:51 PM
Anil Tamboli
प्रेम विवाह के कुछ दिन पत्नी भागी तो परेशान होकर पति ने की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा 07 अगस्त 2022 -  प्रेम प्रसंग मामले में एक युवक ने खुदकुशी कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक परिवार वाले नहीं माने तो प्रेमी-प्रेमिका ने भाग कर शादी की और गांव पहुंच गए. कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा. फिर युवती एक दिन घर से भाग गई. तलाश करने पर भी युवती कहीं नहीं मिली तो युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा कि प्रेमिका बीएससी पास थी और प्रेमी 8वीं पास था।

रजगामार चौकी के कोरकोमा निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद सारथी कुछ साल पहले गांव छोड़कर रोजी मजदूरी की तलाश में कोरबा शहर आया. यहां युवक को एक जगह काम मिला और मजदूरी कर अपने परिवार का भरणपोषण करने में लग गया. इस बीच एक युवती से दोस्ती हुई. उसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों एक दूसरे से चोरी चुपके मिलने लगे. इस दौरान दोनों ने एक साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया और बात शादी करने तक पहुंच गई. युवती SECL कर्मी की बेटी थी और बीएससी की पढ़ाई की थी और आगे भी पढ़ाई कर ही रही थी. शायद दोनों के रिश्ते में अमीरी गरीबी और परिवार वाले आड़े आने लगे।

कुछ दिन बाद दोनों ने भाग कर शादी कर लिया और युवक अपने गृहग्राम कोरकोमा लेकर पहुंचा और युवती के बारे में सारी बाते अपने मां-बाप और परिवार वाले को बताया और दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहने लगे. सब ठीक चलने लगा और कोरबा में रहने लगे, लेकिन 15 दिन पहले ही लक्ष्मी सारथी और युवती के बीच ऐसा क्या हुआ कि युवती कही अकेले भाग गई. लक्ष्मी सारथी इस बात से बेहद दुखी और परेशान था. सब जगह खोजबीन करने लगा, लेकिन कही उसका पता नहीं चल सका. बताया जा रहा है कि लक्ष्मी सारथी का बड़ा भाई कोरबा आया और उसे अपने साथ गृहग्राम कोरकोमा लेकर पहुंचा।

जब वो घर पहुंचा तो गुमसुम अकेले बैठा था. किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहा था. जब रात में उसे भोजन दिया तो वो बिना कुछ कहे अपने कमरे में खाना लेकर अंदर चला गया और कमरा बंद कर लिया. घर वालों को लगा कि वो खाना खा कर सो रहा होगा. जब सुबह काफी समय बीत जाने के बाद भी अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके बड़े भाई ने खिड़की से झांक कर देखा तो म्यार में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. इसकी सूचना उसके भाई ने रजगामार चैकी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH