आज का राशिफल , दिनांक 07 अगस्त 2022 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 07-08-2022 3:25:31 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 07 अगस्त 2022 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 07 अगस्त 2022 दिन रविवार -

मेष राशि - नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। लेखनादि- बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिश्रम अधिक होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृष राशि - मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि - आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

कर्क राशि - अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा होंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

सिंह राशि - मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परन्तु कारोबार से आय में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि - आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि से परेशान रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं।

तुला राशि - आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। कारोबार के लिए पिता से धन प्राप्त होगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के विवादों से मन परेशान रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि - किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब एवं परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु राशि - आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि - मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आलस्य अधिक हो सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

कुंभ राशि - मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि - आत्मविश्वास रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय की स्थिति ठीक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH