छत्तीसगढ़ - वाट्सएप की DP में कलेक्टर की तस्वीर लगाकर अधिकारियों से मांगे पैसे , हुई शिकायत

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - वाट्सएप की DP में कलेक्टर की तस्वीर लगाकर अधिकारियों से मांगे पैसे , हुई शिकायत
दंतेवाड़ा 06 अगस्त 2022 -  दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार की डीपी में तस्वीर लगाकर पैसे वसूलने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने दंतेवाड़ा एसपी से उक्त नंबर सहित इस प्रकरण की शिकायत की है।

इंटरनेट मीडिया में दूसरों की डीपी लगाकर फर्जीवाड़ा करना अथवा लोगों से पैसे मांगना ठगी का सबसे सरल ढंग बनते जा रहा है। ऐसे ढेरों प्रकरण हुए जिसमें लोगों ने ठग को अपना परिचित समझकर पैसे भी दे दिए। इस बीच ठगों का साहस अब इतना बढ़ गया है कि वे कलेक्टर तक को नहीं छोड़ रहे हैं।

दंतेवाड़ा कलेक्टर के नाम पर ठगी का ऐसा ही प्रयास किया गया है। हैकर ने वाट्सएस की डीपी में कलेक्टर की फोटो लगा रखी है। उसने डीपी वाले नंबर से कई अधिकारियों को पैसों के लिए संदेश भेजे। अधिकारियों से इस तरह की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने जब इसकी जांच करवाई तब ये सही पाया गया।

कलेक्टर ने वाट्सएप पर मोबाइल नंबर - 8179240441 की स्क्रीन शाट लेकर दंतेवाड़ा एसपी से इसकी शिकायत की है। फोन करने पर उक्त नंबर आउट आफ सर्विस बता रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस मामले की वो FIR भी दर्ज करवाएंगे।

बता दें कि कलेक्टर के नाम से इस तरह से पैसे की वसूली का ये पहला मामला है। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अपने मोबाइल में एक स्टेटस डालकर भी सभी को सचेत किया है। उन्होंने बताया कि इस सबंध में दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी को मोबाइल पर सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि उनके पास भी इस तरह का कोई संदेश आता है तो वे उन्हें सूचित करें।

साइबर ठगों के विरुद्ध बड़े शहरों में इस तरह की शिकायतें आती है। दंतेवाड़ा जैसे शहर में अधिकारी, वो भी कलेक्टर की तस्वीर लगाकर ठगी करने का ये पहला प्रकरण है। कलेक्टर के साथ हुई इस घटना के बाद अब पुलिस भी सतर्क हो गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH