छत्तीसगढ़ - प्रेमी के खुदकुशी की खबर सुन कर नाबालिग प्रेमिका ने पिया जहर , ICU में भर्ती

कोरबा , 06-08-2022 2:22:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी के खुदकुशी की खबर सुन कर नाबालिग प्रेमिका ने पिया जहर , ICU में भर्ती
कोरबा 05 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ के कोरबा में नाबालिग प्रेमी के फांसी लगाने के बाद उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी खौफनाक कदम उठा लिया है। लड़की प्रेमी के मौत के बाद से ही सदमे में थी। जिसके कारण उसके घरवाले उसके निगरानी कर रहे थे इस बीच उसे जैसे ही मौका मिला उसने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की है। अब लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरकोमा गांव की रहने वाली 17 साल की लड़की का बांधा पाली के लड़के से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। दोनों के बीच यह प्रेम प्रसंग शादी की बात उठने से शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों काफी करीब हो गए थे। घरवालों ने भी यह फैसला लिया था कि जब दोनों 18 साल के हो जाएंगे तब शादी कर दी जाएगी। लड़के की उम्र भी 17 साल की थी।

बताया गया है जब से दोनों का रिश्ता तय हुआ, इसके बाद से दोनों काफी बातचीत किया करते थे। इस बीच 28 जुलाई को लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़के ने किस कारण से यह कदम उठाया। इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। वहीं इस बात की जानकारी जब लड़की को लगी तो लड़की सदमे में आ गई थी और काफी परेशान रहा करती थी। उसके घर वाले उसकी निगरानी करने लगे थे।

इस बीच 03 जुलाई की रात को लड़की ने कीटनाशक पी लिया। रात का वक्त था इसलिए उस समय उसके पास कोई नहीं था। इसी दौरान उसने ये कदम उठा लिया और उलटी करने लगी थी। यही आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिला अस्पताल के ICU में लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH