आज का राशिफल , दिनांक 04 अगस्त 2022 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 04-08-2022 1:58:05 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 04 अगस्त 2022 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 04 अगस्त 2022 दिन गुरुवार -

मेष राशि - शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन परेशान रहेगा। माता के स्वास्थ का ध्यान रखें।

वृष राशि - मन शान्त रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। कारोबार में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि - कला या संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यर्थ के तनाव से मन चिंतित रहेगा।

कर्क राशि - धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि - वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन सम्भव है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि - आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

तुला राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि - मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु नकारात्मक विचारों से बचें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। भवन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

मकर राशि - मन अशान्त हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपसी सहयोग रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि - आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान को कष्ट होगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। माता का साथ मिलेगा।

मीन राशि - मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास रहेगा। कारोबार के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। पिता का सहयोग मिल सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH