तेज रफ्तार हाइवा नेशनल हायवे के ढाबे में घुसा , 3 लोगों की मौके पर ही मौत , बढ़ सकता है मौतों का आँकड़ा

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार हाइवा नेशनल हायवे के ढाबे में घुसा , 3 लोगों की मौके पर ही मौत , बढ़ सकता है मौतों का आँकड़ा
हाजीपुर 04 अगस्त 2022 -  बिहार के हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बुधवार की दोपहर एक हाइवा लाइन होटल में घुस गया. इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन के आसपास लोग घायल हैं जिन्हें भर्ती कराया गया है. घटना हाजीपुर के पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक के पास की है. हाइवा सड़क किनारे बने लाइन होटल में घुस गया. इसके बाद अफरातफरी मच गई. मरने वालों में बच्चे और महिला शामिल हैं. लाइन होटल में खाना खाने के लिए रुके थे।

घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि हाइवा समस्तीपुर की ओर से आ रहा था. होटल के सामने लगी ई-रिक्शा और बाइक को कुचलते हुए सीधे खाना खा रहे लोगों के ऊपर चढ़ गया. घायलों में कुछ लोगों का निजी अस्पताल और कुछ लोगों का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हो रहा है. इस मामले में महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि अभी तक तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई. दो लोग गंभीर हैं और 11 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं. फिलहाल ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है कि मौतों की संख्या बढ़ भी सकती है. इधर, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. लोगों ने घटनास्थल से डेड बॉडी को उठाने नहीं दिया. काफी देर तक हंगामा होता रहा. इस मामले में क्षेत्र के प्रमुख के पुत्र पंकज कुमार ने कहा कि करीब 15 से 16 लोगों के ऊपर गाड़ी चढ़ी है. ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था जिसके बाद यह घटना घटी है. फिलहाल शराब पीने की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है. घटना को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH