रसोई गैस की कीमतों में भारी कमी , लोगो को मिलेगी राहत , जाने अब कितनी हो गई है कीमत

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रसोई गैस की कीमतों में भारी कमी , लोगो को मिलेगी राहत , जाने अब कितनी हो गई है कीमत
नई दिल्ली 01 अगस्त 2022 -  कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में आज 36 रुपए की कटौती की गई है. इस कटौती के बाद 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1976 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है. अभी इसकी कीमत 2012.50 रुपए थी. फिलहाल घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. कीमतों में यह कमी सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए है।

इसके पहले 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कटौती की गई थी. पिछले महीने की शुरुआत में ही इसकी कीमतों में बड़ी कटौती की गई थी. लिहाजा ये सिलेंडर सस्ता हुआ था. उसके पहले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपये कटौती हुई थी जिसके बाद इसकी कीमत घटकर दिल्‍ली में 2021 रुपये हो गई थी।

पिछले महीने जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. तब सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया था. उस समय पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में अब घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) का रेट 50 रुपये बढ़कर 1,053 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया है।

इससे पहले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्‍ली में 1,003 रुपये थी. दिल्‍ली में पिछले एक साल में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 215 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. इसकी कीमत 834.50 रुपये बढ़कर 1,003 रुपये पहुंच गई थी, जो अब 50 रुपये और बढ़ गई है।

पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने नए रेट लिस्ट जारी करती हैं. ऐसे में 1 अगस्त से गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है. कंपनियों ने इस बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा है और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को कम किया है. पिछली बार भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH