पुलिस हिरासत में लिए गए संदेही ने थाने में फाँसी लगा कर की खुदकुशी , महकमे में मचा हड़कंप

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस हिरासत में लिए गए संदेही ने थाने में फाँसी लगा कर की खुदकुशी , महकमे में मचा हड़कंप
सीतामढ़ी 30 जुलाई 2022 -  सीतामढ़ी जिले के दलसिंहसराय थाना में हिरासत में लिये गये एक युवक ने खिड़की के सहारे गले में रस्सी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के हकीमाबाद खराज निवासी मो. अशफाक के पुत्र मो. गुलाब के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद SP हृदय कांत , एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय , SDO प्रियंका कुमारी थाना और फिर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी के साथ हुए विवाद में ससुराल वालों की शिकायत पर पुलिस ने मो. गुलाब को हिरासत में लेकर थाने पहुंची थी रात में उसे थाना हाजत की जगह वितन्तु संवाद कक्ष में बिना कोई निगरानी के रख दिया गया जहां देर रात उसने खिड़की के सहारे गले में रस्सी से फाँसी लगा कर खुदकुशी कर ली घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

थानाध्यक्ष आनन-फानन में युवक को लेकर अस्पताल गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया मृतक मो. गुलाब की शादी चार साल पहले दलसिंहसराय के नवादा वार्ड क्रमांक 03 निवासी मो. गुड्डू की बहन से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के साथ उसका विवाद होते रहता था। मामला न्यायालय में भी चल रहा है। मो. गुलाब गुरुवार को अपने ससुराल पहुंचा था। पत्नी और ससुराल वालों के साथ नोकझोंक के दौरान मारपीट हुई थी। 

इसके बाद ससुराल वालों ने 112 नंबर पर इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. गुलाब को हिरासत में लेकर थाना आई थी। SP हृदय कांत ने बताया कि CCTV फुटेज देखने के बाद यह सामने आया है कि मोहम्मद गुलाब ने रस्सी की मदद से खिड़की में फंदा लगाया और लटक गया उसे अस्पताल लेकर पुलिस गई लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया प्रथम दृष्टया लापरवाही नजर आ रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH