छत्तीसगढ़ - 08 माह के मासूम के साथ महिला ने क्यो लगाई थी तालाब में छलांग , मंदिर के पुजारी ने खोला राज

कांकेर , 30-07-2022 5:17:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 08 माह के मासूम के साथ महिला ने क्यो लगाई थी तालाब में छलांग , मंदिर के पुजारी ने खोला राज
कांकेर 30 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ के कांंकेर जिला मुख्यालय गढ़िया पहाड़ के जोगी गुफा मंदिर के पास स्थित तालाब में डूबने से 08 माह के बच्चे व मां की मौत हो गई। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद बच्चे के मां के शव को भी बाहर निकाल लिया है। मृतक महिला सेवती सिंहा पति रामचंद सिन्हा 38 वर्ष ग्राम तोलूम मानपुर निवासी है। मृतक बच्चे धर्मराज सिन्हा 08 माह का है। जो वर्तमान में कंकालिनपारा में रहते थे और उसका पति पुराने बस स्टैड़ में एक होटल में खाना बनाने का काम करता है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानिए पूरा मामला

29 जुलाई की अल सुबह एक 08 माह के मासूम बच्चे का शव जोगी गुफा के तालाब में तैरता हुआ दिखा जिसकी जानकारी वहीं जोगी गुफा के पुजारी ने पुलिस को दिया। जानकारी मिलते ही SDOP चित्रा वर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी शरद टीम लेकर घटनास्थल पहुंचे। जहां जोगी गुफा के पुजारी सिताराम वैष्णव ने पुलिस को बताया कि एक महिला 28 जुलाई की रात से ही अपने बच्चे के साथ जोगी गुफा मंदिर में पहुंची थी जो रात भर वही मंदिर में ही बैठी रही। 

सुबह जब पुजारी की नजर उस महिला पर पड़ी तो उसने महिला को मंदिर से जाने के लिए कहा पर महिला ने पुजारी को मुझपर देवी मां का वास है मुझे यही रहने के लिए जगह दो कहा जिसके बाद पुजारी ने महिला से कहा कि यहां जगह नहीं मिल सकता तुम कही और चली जाओ कह कर पुजारी अपने काम में लग गया। कुछ देर बाद महिला अपने बच्चे के साथ वहां से गायब हो गई और उनका समान वही पर था जिससे पुजारी को अनहोनी होने की आशंका हुई। जिसके बाद पुजारी ने आसपास देखा तो वही तालाब में बच्चे का शव पानी में तैरता नजर आया। जिसके बाद पुजारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंच बच्चे के शव को गोताखोर के मदद से बाहर निकाला है। पुजारी का कहना है कि महिला के बातचीत से उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं लग रहा था।

SDOP चित्रा वर्मा ने बताया कि रोज सुबह घुमने वाले लोगों ने उस महिला को तालाब में छलांग लगाते हुए देखा है। उनके बताने पर हमने गोताखोरो के मदद से तालाब में सभी जगह सर्च कराया घंटो मशक्कत के बाद गोताखोरो ने महिला के शव को भी बाहर निकाला है।

कोतवाली पुलिस प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि उन्हें शुक्रवार 29 जुलाई को सुबह लगभग आठ बजे के आसपास जोगी तालाब में एक बच्चे का शव तैरने की जानकारी मिली। जिसकी अनुसार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ किया तो बच्चे के साथ महिला तालाब में छलांग लगाने की जानकारी मिली जिसके बाद दोनों के शव को बाहर निकाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH