घर से कॉलेज के लिए निकली थीं युवतियां , बॉयफ्रेंड के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर से कॉलेज के लिए निकली थीं युवतियां , बॉयफ्रेंड के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई
मुजफ्फरपुर 30 जुलाई 2022 -  बिहार के मुजफ्फरपुर में होटलों में सेक्स रैकेट का धंधा जोरों पर है। कई होटल इस के लिए जाने जाते हैं जहां लड़के लड़कियों के लिए खास इंतजाम होता है। गुरुवार को भगवानपुर चौक स्थित एक होटल में
छापेमारी कर सदर पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक व दो युवतियों को पकड़ा चारों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उनकी पहचान हो गई है। वे करजा व ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और प्रेमी युगल बताए जाते हैं। पुलिस चारों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने होटल संचालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

वहीं, दोनों युवतियों के पकड़े जाने की सूचना पर एक महिला परिचित सदर थाने पहुंची और उन पर आग बबूला हो गई और दोनों को फटकार लगाई। महिला ने बताया कि घर पर कॉलेज जाने की बात बोलकर निकली थी। दोनों युवतियां स्नातक की छात्राएं हैं और ब्रह्मपुरा में किराए के मकान में रहती हैं।

पुलिस के अनुसार, बिना पहचान पत्र के ही होटल मैनेजर ने युवक-युवतियां को कमरा आवंटित किया था। इनकी एंट्री विजिटर रजिस्टर में नहीं की थी। होटल के रजिस्टर में कई दिन पीछे की भी कोई एंट्री नहीं मिली है।

सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि होटल में छापेमारी के दौरान स्नातक अंतिम वर्ष की दो छात्राएं और दो युवक कमरे में संदिग्ध स्थिति में मिले। सभी के परिजनों को बुलाया गया है। होटल संचालक से पूछताछ की जा रही है।

मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में कई होटल सेक्स रैकेट के ठिकाने बन गए हैं। जिस होटल से दो प्रेमी युगल को पकड़ा गया है उस पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। इन होटलों में घंटे के दर से लड़के लड़कियों को कमरा दिया जाता है। नियमों का भी पालन नहीं किया जाता। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद यहां धंधा चलता है। पहले भी होटल संचालक सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में जेल जा चुके हैं। ऐसे लोग फिर से वही धंधा करते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH