14 हजार चाइनीज चाकू बरामद , 05 गिरफ्तार , ऑनलाइन चल रहा था कारोबार , पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
14 हजार चाइनीज चाकू बरामद , 05 गिरफ्तार , ऑनलाइन चल रहा था कारोबार , पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 28 जुलाई 2022 -  दिल्ली पुलिस ने 14 हजार से अधिक चाइनीज चाकू बरामद किए हैं. ये चाकू चीन से मंगाकर भारत में अवैध रूप से ऑनलाइन बेचा जाता था. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक बड़ा कारोबारी भी शामिल है. बताया जा रहा है कि यह बहुत बड़े सिंडिकेट का अवैध धंधा है, जिसके तार चीन से लेकर नई दिल्ली तक जुड़े हैं. इस कारोबार में स्थानीय व्यापारी से लेकर कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस गोरखधंधे का यूं पर्दाफाश किया. 18 जुलाई को सीआर पार्क इलाके में एक लावारिस कूरियर बरामद हुआ था. इसमें 50 से ज्यादा बटनदार चाकू थे. संभवत: यह कूरियर डिलीवरी बॉय से गलती से गिर गया था. पुलिस के लिए यह पहला था सुराग था, जिससे उसे लीड मिली. धीरे-धीरे पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुट गई।

कूरियर में चाकू भेजने वाले का नाम और पता साउथ दिल्ली के मालवीय नगर का था. पुलिस तफ्तीश करते हुए वहां पहुंची तो वो पता एक गारमेंट शॉप का था. पुलिस ने शॉप के मालिक मोहम्मद साहिल और उसके कर्मचारी वसीम को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उनके ठिकाने से 533 चाकू और बरामद किए गए।

बेनिता मेरि जैकर (डीसीपी साउथ दिल्ली) ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की. इस दौरान आरोपी साहिल ने बताया कि वह ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर चाकू बेचता है. ये चाकू मोहम्मद यूसुफ सदर बाजार के एक गोदाम से लेकर आता है. इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद यूसुफ को दबोचा तो उसने सदर बाजार के आशीष चावला का जिक्र किया, जिससे वह खरीदता था. आशीष चावला को अरेस्ट कर उसके सदर बाजार के गोदाम से 13,440 बटनदार चाकू बरामद किए गए।

आशीष ने कहा कि वह ये चाकू चीन से मयंक बब्बर के जरिये मंगाता है. मयंक का इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट का काम है. वही इसका पेमेंट करता है. इसके बाद मयंक बब्बर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. मयंक बब्बर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर इन्हें किचिन वाला चाकू बताकर मंगाता था. बकायदा इसके लिए वह कस्टम ड्यूटी भी देता रहा. पिछले एक साल में वह 19 हजार चाकू मंगा चुका है।

इस मामले में कस्टम अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है. ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स को नोटिस जारी किया गया है कि आखिर कैसे वो अपने प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित चाकू बेच रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, पहले इस तरह के चाकू रामपुर में बनते थे, इसलिए इनको रामपुरी चाकू कहा जाता था. इन पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है. ये चाकू ज्यादातर अपराधी ही इस्तेमाल करते हैं. अगर किसी चाकू में बटन है, उसका ब्लेड 7.62 सेंटीमीटर से बड़ा है और 1.62 सेंटीमीटर से चौड़ा है तो उसे रखना अवैध है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH