सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज , दो छात्राओं ने की थी शिकायत

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज , दो छात्राओं ने की थी शिकायत
अंबिकापुर 27 जुलाई 2022 -  शहर से लगे ग्राम परसा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक के खिलाफ दो छात्राओं से छेड़छाड़ का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। छात्राओं की ओर से प्रस्तुत लिखित शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया। 

इस घटना को लेकर दिन भर अंबिकापुर कोतवाली थाने से लेकर परसा हायर सेकेंडरी स्कूल तक गहमागहमी बनी रही। जिला शिक्षा अधिकारी डा संजय गुहे ने स्कूल पहुंच कर प्राचार्य व कुछ शैक्षणिक स्टाफ का बयान लिया है। इधर कोतवाली थाने में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्राओं से पूछताछ की। दिनभर की जांच और बयान के बाद देर शाम मामला कायम किया गया। 

सोमवार की रात शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परसा में पढ़ाई करने वाली दो छात्राएं स्वजन और गांव के कुछ लोगों के साथ सीधे कोतवाली थाने पहुंच गई थी। उनका आरोप था कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक नर्मदा प्रसाद द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ की जा रही है। रात को छात्राओं के थाने पहुंचने की घटना को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया था। 

और तत्पर्तापूर्वक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात में ही शिक्षक को थाने बुला लिया था छात्राओं से प्रारंभिक पूछताछ के बाद लिखित शिकायत ले ली गई थी। इस मामले में एक तथ्य और निकल कर आ रहा था कि विद्यालय में शैक्षणिक स्टाफ का दो अलग-अलग गुट है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH