छत्तीसगढ़ - स्टार्ट करते ही एक्टिवा में लगी भीषण आग , एक दिन पहले ही ऑटो डील से खरीदी थी एक्टिवा

कोरबा , 27-07-2022 8:20:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्टार्ट करते ही एक्टिवा में लगी भीषण आग , एक दिन पहले ही ऑटो डील से खरीदी थी एक्टिवा
कोरबा 26 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार सुबह एक एक्टिवा में सड़क पर अचानक आग लग गई। इससे पहले कि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती एक्टिवा जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सेकेंड हैंड खरीदी गई थी और पहले ही दिन युवक अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था। इस दौरान जैसे ही गाड़ी को स्टार्ट किया गया, उसमें आग पकड़ ली। हादसे का वीडियो भी सामने आया है मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सर्वमंगला रोड निवासी अनवर खान अपने दोस्त इमामुद्दीन के साथ मंगलवार को एक्टिवा से चाय पीने के लिए पुराने बस स्टैंड पहुंचा था। चाय पीने के बाद इमामुद्दीन ने एक्टिवा को स्टार्ट करने के लिए किक मारी। किक मारते ही एक्टिवा में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि वह समझ पाते आग भड़क उठी। दुकान के पास खड़े लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं।

लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन उससे पहले ही एक्टिवा जलकर खाक हो गई। इमामुद्दीन ने बताया कि सोमवार को ही ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑटो डील की दुकान से अनवर ने 40 हजार रुपए में खरीदी थी। इसके बाद पहली बार ही इस पर घूमने निकले थे, लेकिन घटना घट गई। फिलहाल लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। आग के पीछे तकनीकी कारण बताया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH