मंकीपॉक्स को लेकर WHO ने जारी की गाइडलाइंस , इन लोगों को संक्रमण का ज्यादा खतरा , जानें लक्षण

नई दिल्ली , 27-07-2022 7:39:21 AM
Anil Tamboli
मंकीपॉक्स को लेकर WHO ने जारी की गाइडलाइंस , इन लोगों को संक्रमण का ज्यादा खतरा , जानें लक्षण
नई दिल्ली 26 जुलाई 2022 -  कोरोना वायरस के बाद अब दुनिया में मंकीपॉक्स का खतरा मंडराने लगा है। मंकीपॉक्स ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 75 देशों में 16 हजार से अधिक मामले अब तक सामने आ चुके हैं। जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे इमरजेंसी घोषित कर दिया है। WHO ने कहा कि मंकीपॉक्स उन देशों में फैल रहा है। जहां पहले इसके केस सामने नहीं आए थे। 

गौरतलब है कि भारत में भी मंकीपॉक्स ने कदम रख दिया है। देश में अब तक 04 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 03 केरल और 01 मामला दिल्ली में सामने आया है। इधर उत्तर प्रदेश के ओरैया में संदिग्ध मरीज सामने आया है। मरीज का इलाज जारी है। रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी।

         - किन को सबसे अधिक खतरा -

WHO के अनुसार मंकीपॉक्स उन लोगों से फैलता है, जो पहले से इस वायरस से संक्रमित हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि समलैंगिक पुरुष में मंकीपॉक्स फैलने का खतरा अधिक रहता है। वहीं यह बॉडी फ्लुइड्स और पीड़ित व्यक्ति के साथ सोने पर फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मंकीपॉक्स से बचाव के लिए जंगली जानवरों से दूर रहना जरूरी है। विदेश यात्रा से आने पर अपनी जांच जरूर कराएं।

             - मंकीपॉक्स के लक्षण -

- मंकीपॉक्स मरीजों को बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगना और थकान का होने लगती है।

- गंभीर बीमारी वाले लोगों के चेहरे और हाथों पर दाने और घाव हो सकते हैं, जो शरीर के अन्य भागों में फैलना लगता है।

- मंकीपॉक्स बीमारी की शुरुआत मैक्यूल्स से होती है। ये लाल रंग के होते हैं।

- लाल रंग के दानों या गांठों में छाले पड़ने लगते हैं। वहीं सफेद तरल पदार्थ भर जाता है।

- कुछ दिनों के बाद सफेद दाने सूख जाते हैं और पपड़ी बन जाती है। थोड़े दिन में वह भी सूखकर गिर जाती है। 

- मंकीपॉक्स के दाने की शुरुआत चेहरे से होती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH