राजधानी रायपुर में लगातार हो रहे कोरोना ब्लास्ट के बाद प्रसासन हुआ सख्त , अब कर रही है यह ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में लगातार हो रहे कोरोना ब्लास्ट के बाद प्रसासन हुआ सख्त , अब कर रही है यह ,,
रायपुर 16 जुलाई 2020 - राजधानी रायपुर में लगातार हो रहे कोरोना ब्लास्ट के बाद भी 
 लोग सुधर नही रहे हैं। सख्ती और लगातार जागरुक करने के बावजूद भी लोग ना तो मास्क पहन रहे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों में थूकने पर पाबंदी के बावजूद लोग सड़क को ही पीकदान बनाकर दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

नगर निगम और पुलिस की टीम अब ऐसे लोगों पर सख्ती के लिए सड़क पर उतर गई है। पिछले 20 दिनों के दौरान नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने की वजह से पकड़ कर उनसे 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला किया है। 

नगर निगम और पुलिस की टीम ने कार्रवाई के साथ चेतावनी दी है कि दोबारा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आदेश के उल्लंघन के उलंघन पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। 

जांच टीम अचानक किसी भी चौराहे के मोड़ पर तैनात होकर आने जाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। भीड़ भरे चौराहे की जगह ऐसी सड़क पर डेरा डाला जा रहा है जहां लोगों को रोक कर कार्रवाई करने से ट्रैफिक प्रभावित न हो। अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा से स्पष्ट हो रहा है कि सबसे ज्यादा मास्क न पहनने की लापरवाही सामने आई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो रहा है। इस नियम का पालन न करने वालों से अब तक करीब ढ़ाई लाख का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। इतना ही नहीं सार्वजनिक जगहों पर पान गुटखा खाकर थूकने वाले भी खुद के साथ दूसरों की जिंदगियों को भी खतरे में डाल रहे हैं। शहर में दो हजार से ज्यादा लोग पब्लिक प्लेस पर थूकते पकड़े जा चुके हैं। करीब एक हजार से ज्यादा दुकानदारों पर मास्क नहीं पहनने के लिए अलग श्रेणी में कार्रवाई की गई है। सीएमएचओ मीरा बघेल के मुताबिक कोरोना के केस इसलिए और भी ज्यादा बढ़ रहे हैं, क्योंकि लोग छोटी छोटी सावधानियों को भी नजरअंदाज रह रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH