बुरे फंसे एक्टर रणवीर सिंह , कई गंभीर धाराओं में FIR , लटकी गिरफ्तारी की तलवार , जाने कितने साल की हो सकती सजा

बॉलीवुड , 26-07-2022 11:03:47 PM
Anil Tamboli
बुरे फंसे एक्टर रणवीर सिंह , कई गंभीर धाराओं में FIR , लटकी गिरफ्तारी की तलवार , जाने कितने साल की हो सकती सजा
मुम्बई 26 जुलाई 2022 -  बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर बवाल हो गया है. न्यूड तस्वीरों को लेकर पहले ही लोगों की ट्रोलिंग झेल रहे रणवीर सिंह अब कानूनी पचड़े में भी फंसते दिख रहे हैं. न्यूड फोटोशूट कराने पर एक्टर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है. रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है. रणवीर पर 'महिलाओं की भावनाएं आहत' करने का आरोप है।

रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है. NGO चलाने वाले ललित श्याम ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उनका आरोप है रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी. उनकी मांग है कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड तस्वीरें हटाई जाएं. सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. मंगलवार को इस मामले में FIR दर्ज हुई है।

एनजीओ की तरफ से FIR दर्ज कराने वाले वकील ने Aajtak.in को बताया कि वे रणवीर सिंह की गिरफ्तारी चाहते हैं. सोमवार को उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच के लिए 48 घंटे का समय मांगा था. आज सुबह (मंगलवार) रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है. वहीं IT एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है. रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था. इस बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें जैसे ही पोस्ट हुईं सोशल मीडिया पर हर ओर रणवीर सिंह छा गए थे. फैंस ने रणवीर की तारीफ की, तो हेटर्स ने एक्टर को उनके बोल्ड चॉइसेज के लिए ट्रोल किया. रणवीर की न्यूड तस्वीरों पर ढेरों मीम्स बने. यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अब बात थाने तक पहुंच गई, जिसकी वजह से अब ये मैटर सीरियस हो गया है।

AT

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH