अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान दिनांक 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार
मौसम , 26-07-2022 4:08:05 PM
- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -
अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण और पश्चिम राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गिलगित बाल्टिस्तान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण भारत कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
उत्तर आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।
सोर्स - skymetweather.com
















