मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की बड़ी लापरवाही , बिना पोस्टमार्टम किये परिजनों को सौप दी लाश

कोरबा , 26-07-2022 2:19:55 PM
Anil Tamboli
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की बड़ी लापरवाही , बिना पोस्टमार्टम किये परिजनों को सौप दी लाश
कोरबा 26 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने एक महिला का शव बिना पीएम किए ही परिजनों को सौंप दिया। महिला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई थी। इस मामले में अब कॉलेज के डीन अविनाश मेश्राम ने जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, रविवार को बांगो थाना क्षेत्र के सासीन गांव में रहने वाली सोनकुंवर (55) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। इसी टक्कर में वह बुरी तरह घायल हो गई थी हादसे के बाद उसे पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोरबा मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया था। यहां रविवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

चूंकि महिला की मौत सड़क हादसे के कारण हुई थी। इसलिए उसका पोस्टमॉर्टम भी किया जाना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और शव परिजनों को सौंप दिया गया था। शव मिलने के बाद उसके परिजन शव लेकर गांव चले गए थे। बताया गया है कि परिजन जैसे ही शव लेकर गांव पहुंचे। उन्हें मेडिकल कॉलेज की तरफ से फोन किया गया था। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। फिर शव को वापस मेडिकल कॉलेज लाया गया, तब उसका पीएम और पंचनामा कार्यवाही हो सकी है।

इधर, इस मामले में कॉलेज की डीन डॉक्टर अविनाश मेश्राम से बात की तब अविनाश मेश्राम ने कहा कि आपके तरफ से ये मामला मेरे संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में पहले MLC लिखी जाती है। उसके बाद आगे की कार्यवाही होती है। इस मामले में कहां गलती हुई है, ये कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की बड़ी लापरवाही , बिना पोस्टमार्टम किये परिजनों को सौप दी लाश

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH