बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया , भाजपा मुगेंरीलाल के हसीन सपने ना देखें ,,

रायपुर , 16-07-2020 1:34:31 AM
Anil Tamboli
बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया , भाजपा मुगेंरीलाल के हसीन सपने ना देखें ,,
रायपुर 15 जुलाई 2020 - प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा मुगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र से खिलवाड़ के सपनें साकार नहीं होंगे।  

छत्तीसगढ़ की जनता ने तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस को जनादेश दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार पर विश्वास कायम ही नहीं है लगातार बढ़ भी रहा है। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिये और मोदी सरकार की असफलताओं पर पर्दा डालने लोकतंत्र के मर्यादाओं के विपरीत बयानबाजी कर रहे है|

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल पहले यह बतायें कि क्या जेपी नड्डा या अमित शाह ने बताया कि या नरेन्द्र मोदी ने बताया है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र किया जाएगा। भाजपा यह भी बताये कि उनके दलाल विधायक खरीदने कहाँ-कहाँ घूम रहे है ? भाजपा से इन सवालों का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती हैं । 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा लगातार देश में विपक्षी दलों के राज्य सरकारों को अस्थिर के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने में तुली हुयी है। लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने सीबीआई, ईडी, आईटी, ब्लैक मेलिंग एवं धनबल का दुरूपयोग कर खरीद फरोख्त की जा रही है। भाजपा ने गोवा, अरूणाचल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान में लोकतंत्र के विपरीत जनादेश के खिलाफ खेल खेला। भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल का यह गैर जिम्मेदार बयान यह स्पष्ट बताता है कि विधानसभा चुनाव में खरीद फरोख्त का खेल भाजपा छत्तीसगढ़ में भी करना चाहती थी और है । मोदी सरकार के बीते 6 साल के असफल कार्यकाल का परिणाम राज्यों में दिख रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि देश के 16 राज्यों में भाजपा की सरकार है जिसमें 5 राज्यों पर बहुमत के साथ एवं 11 राज्यों में सहयोगी के सहारे खड़ी है। बीते 14 माह में 7 राज्य में हुये चुनाव में भाजपा की करारी हार हुयी है। जनता ने भाजपा को वादाखिलाफी का सजा दे दिया। भाजपा जनता के द्वारा नकारे जाने से बेचैन होकर लोकतंत्र की हत्या के निरंतर प्रयास में लगी है। भाजपा समझ गयी है 2024 में केन्द्र में मोदी सरकार की वापसी असंभंव है। मोदी सरकार के मनमानी वादाखिलाफी हठधर्मिता के चलते देश की जनता रोजी रोजगार आर्थिक संकट से जूझ रही है। भाजपा देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH