चुनाव आयोग का अहम फैसला , अब आधार कार्ड से लिंक होगा वोटर आईडी , 01 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चुनाव आयोग का अहम फैसला , अब आधार कार्ड से लिंक होगा वोटर आईडी , 01 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया
नई दिल्ली 25 जुलाई 2022 -  चुनाव आयोग ने अहम फैसला लेते हुए वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का अभियान शुरु करने का फैसला लिया है। चुनाव आयोग की यह मुहिम 01 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के की जाएगी। चुनाव आयोग ने बताया कि इसका मकसद मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना है। साथ ही इससे ये भी पता चलेगा कि उसका नाम दो क्षेत्रों या एक ही इलाके के मतदाता सूची में दो बार तो नहीं जुड़ा है। इसके अलावा इससे कोरोना संक्रमण रोकने में भी मदद मिलेगी। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि मतदानकर्मी या मतदाता ने वैक्सीन की पूरी डोज ली है या नहीं।

महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Officer) मकरंद देशपांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इसे लिंक करने की प्रक्रिया काफी सरल होगी। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो 11 डॉक्यूमेंट्स को विकल्प के तौर पर रखा गया है। इसके अलावा पहले 01 जनवरी को 18 साल पूरा होने पर ही किसी को मतदान के लिए एलिजिबल माना जाता था लेकिन अब हर क्वार्टर पर मतदाता एलिजिबल माना जाएगा। यानी साल में 4 बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सकता है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड से जोड़ने की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

आपको बता दें कि आधारकार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए फॉर्म भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव अधिकारी, महाराष्ट्र की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसके अलावा ERO Net, GARUDA, NVPS, VHA जैसी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी जाएगी। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है वे फार्म के साथ मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त किसान पासबुक, स्वास्थ्य स्मार्टकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा उपलब्ध कराया गया स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटो लगे पेंशन से जुड़े कागजात, केंद्र/राज्य सरकार के कर्मचारियों के पहचान पत्र, विधायक, सांसद द्वारा दिए गए पहचान पत्र, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिए गए पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH