छत्तीसगढ़ - प्रेमी की जिद से परेशान होकर प्रेमिका ने शराब में चूहा मार दवाई मिला कर पिलाई , जाने क्या था जिद

कोरबा , 26-07-2022 3:05:27 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी की जिद से परेशान होकर प्रेमिका ने शराब में चूहा मार दवाई मिला कर पिलाई , जाने क्या था जिद
कोरबा 25 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक लव स्टोरी शादी की बात पर साजिश में बदल गई। गर्लफ्रेंड की सगाई हो गई। उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड उसे शादी से रोक रहा था। गर्लफ्रेंड नहीं मानी तो बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने बुलाया। यहां भी उसने गर्लफ्रेंड पर दबाव बनाने की कोशिश की। इस पर गर्लफ्रेंड ने शराब में जहर मिलाया और उसे पिला दिया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई फिलहाल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। मामला कोरबा के CSEB चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम संजय कुमार (31) है, जो शादीशुदा है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। कुछ महीने पहले उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इस पर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इस बीच संजय की मुलाकात एक युवती से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। सब ठीक चल रहा था। इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसकी सगाई कहीं और कर दी।

संजय को उसकी सगाई का पता चला तो उसने युवती को शादी नहीं करने के लिए कहा। प्यार का वास्ता दिया, पर लड़की नहीं मानी। इस पर संजय ने उसे मिलने के लिए इंदिरा स्टेडियम बुलाया संजय साथ में शराब की बोतल व डिस्पोजल लेकर आया। लड़की आई और उसने संजय से कहा कि वो उसके लिए भी कुछ खाने को लेकर आई आरोप है कि संजय के जाने के बाद लड़की ने उसकी शराब में चूहे मारने की दवा मिला दी।

संजय लौटकर आया और बात करते हुए शराब पीने लगा। कुछ देर में ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह वहीं गिर पड़ा। संजय ने बताया कि उसने लड़की से अस्पताल ले जाने को भी कहा, पर वह नहीं मानी। लड़की ने उससे कहा कि अब तेरा समय आ गया है। इसके बाद वो वहां से भाग गई। किसी तरह संजय अस्पताल पहुंचा इसके बाद उसे याद नहीं सुबह होश आया तो खुद को जिला अस्पताल के वार्ड में पाया।

संजय ने बताया कि होश में आने के बाद उसने CSEB पुलिस चौकी पहुंची कर शिकायत की। हालांकि उससे चौकी प्रभारी नवल साव ने कहा कि पहले इलाज कराओ, कार्रवाई जरूर होगी। फिलहाल युवक का उपचार अभी अस्पताल में जारी है। चौकी प्रभारी नवल साव ने बताया कि एक युवक चौकी आया था। उसने गर्लफ्रेंड के साथ विवाद होना बताया है। जिला अस्पताल चौकी से बयान मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH