पत्नी ने दी पति की हत्या की सुपारी , मोबाईल के जरिये पति की हत्या का देखती रही लाईव वीडियो ,,

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने दी पति की हत्या की सुपारी , मोबाईल के जरिये पति की हत्या का देखती रही लाईव वीडियो ,,
बिहार 15 जुलाई 2020 - बिहार के बाढ़ जिले में घटी वारदात की यह दास्तान जितना सनसनीखेज है उतनी ही घिनौनी भी है ।

 जहां सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन देने वाली पत्नी ने ही अपने पति के हत्या की पटकथा लिख डाली पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी और अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी ।

इतना ही नहीं हत्यारे जिस वक्त महिला के पति  को गोलियां मार रहे थे उसकी पत्नी मोबाइल फोन पर लाइव गोलियों की आवाज सुन रही थी ।

अवैध संबंध के कारण हत्या की ये घिनौनी दास्तान बिहार के जिले बाढ़ की है ।

पुलिस ने रिश्तों के कत्ल की इस अपराध से जुड़े हर पहलु से पर्दा उठाते हुए पावरग्रिड कर्मचारी पंकज गुप्ता की हत्या में शामिल उसकी पत्नी शोभा देवी और 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
वारदात की ऐसी दास्तान रोंगटे खड़े कर देने वाली है, जहां एक पत्नी ने ही अपने पति की सुपारी किलर्स से हत्या करवा दी और मोबाइल पर लाइव गोलीबारी की आवाज सुनती रही. बाढ़ जिले के पावरग्रिड में काम करनेवाले पंकज कुमार गुप्ता को बीते 8 जुलाई की तड़के सुबह अपराधियों ने ग्रिड के बाहर निकलते ही गोलियों से भून डाला. जिसके बाद पंकज की मौके पर ही मौत हो गई.
पंकज की हत्या के बाद पुलिस ने जांच का दायरा उसके परिवारवालों खासतौर पर उसकी पत्नी शोभा देवी के इर्द गिर्द घुमाया तो हत्या से जुड़ी परत दर परत खुलती चली गई. इस पूरे मामले के 4 दिनों के अंदर पुलिस ने खुलासा कर हत्या में शामिल मृतक की पत्नी आशिक और सुपारी किलर्स समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, हत्या में प्रयुक्त हथियार और सुपारी के रूप में दी गई रकम भी पुलिस ने बरामद कर ली है ।

दरअसल मृतक पंकज की पत्नी शोभा का सन्नी नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी भनक शोभा के पति पंकज को लग गई. फिर शोभा देवी और उसके आशिक सन्नी ने पंकज को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली. पंकज की पत्नी ने अपने आशिक को कहा कि जितने भी पैसे लगें मैं दूंगी, इसे रास्ते से हटाना है. पुलिस की मानें तो सुपारी किलर्स को एडवांस में शोभा देवी ने 50 हजार रुपये दे दिए. बाकी के 2 लाख 80 हजार देने की बात हुई थी. इसके एवज में उसने अपराधियों को एक ब्लैंक चेक भी दे दिया.
पुलिस के अनुसार, सब कुछ तय होने के बाद 8 जुलाई की सुबह मृतक पंकज जैसे ही अपने क्वार्टर से निकलकर सुबह-सुबह दूध लाने जा रहा था. इसी बीच उसकी पत्नी शोभा देवी ने सुपारी किलर्स को फोन कर दिया और अपने पति का हुलिया बता दी ।

पुलिस की मानें तो सुपारी किलर्स ने गेट के बाहर ही पंकज पर गोली चलाना शुरू कर दिया. इस बीच पंकज की पत्नी शोभा देवी फोन पर गोलियों की लाइव आवाज सुनती रही. गोली लगते ही पंकज की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने सुपारी किलर्स से तय सौदे के मुताबिक वारदात के अगले ही दिन बैंक पहुंचकर ढाई लाख की रकम निकाली और बैंक परिसर में ही सुपारी किलरों को दे दी ।

 पुलिस को उसके मोबाइल फोन और बैंक से रकम निकासी का क्लू मिलते ही पंकज की हत्या में शामिल पूरी टीम को धर दबोचा. वहीं, हथियार के साथ सुपारी में दी गई रकम भी बरामद कर ली है. बताया जाता है कि अवैध संबंध की जाल में फंसी महिला ने अपने हाथ पर अपने आशिक के नाम का बकायदा टैटू भी बनवा रखा था.

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH