पिता और दो पुत्र की रहस्यमयी मौत का मामला , आज सामने आएगी मौत की असली वजह

बीजापुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिता और दो पुत्र की रहस्यमयी मौत का मामला , आज सामने आएगी मौत की असली वजह
बीजापुर 23 जुलाई 2022 -  बीजापुर जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की शुक्रवार को रहस्यमयी हालत मौत हो गई थी पिता और दो बेटे रात में खाना खाकर सो गए थे फिर सुबह उठे ही नहीं तीनों के मौत का कारण अब तक पता नहीं चला है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है यह पूरा मामला बीजापुर जिले के जांगला से करीब 12 किमी दूर स्थित जैगुर गांव का है। 

इस गांव के रहने वाले बोमड़ा माड़वी सहित उनके 2 बेटे मुगरु और रामू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी परिजनों ने बताया कि, गुरुवार की रात सभी ने खाने में कोलियारी भाजी और चावल खाया था। सभी का स्वास्थ्य भी ठीक था, लेकिन, शुक्रवार सुबह जब समय से नहीं उठे तो उन्हें उठाने के लिए पहुंचे तब तीनों ने कोई जवाब नहीं किया। तब पता चला तीनों ने दम तोड़ दिया है। इधर, इस मामले की जानकारी मिलते ही बीजापुर के CMHO सुनील भारती और भैरमगढ़ के BMO आदित्य साहू गांव पहुंचे और तीनों के मौत के संबंध में पूछताछ की। 

अधिकारियों ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही मगर परिजन और गांव के अन्य ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिए नहीं माने। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि जब तक पोस्टमॉर्टम नहीं होगा, तब तक मौत के कारण का पता नहीं चल पाएगा। परिजनों के मानने के बाद आज शनिवार पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH