छत्तीसगढ़ में बड़ी घटना , नहाने के दौरान दो सगे भाई तालाब में डूबे , दोनो की मौत

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ी घटना , नहाने के दौरान दो सगे भाई तालाब में डूबे , दोनो की मौत
कवर्धा 22 जुलाई 2022 -  इस वक्त कवर्धा से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जँहा तालाब में डूबने से दो सगे भाईयो की मौत हो गई है दोनों भाई रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में तालाब के किनारे नहाने के लिए रुक गए। इस दौरान एक भाई का पैर फिसला और वह डूबने लगा तब उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भाई भी डूब गया। 

सूचना मिलने पर आज करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस दोनों के शवों को बरामद कर सकी है मामला कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम डेंगुरजाम निवासी तुलसी (35) और उसका छोटा भाई रमा (30) दोनों गुरुवार की शाम रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे। वहां जाने से पहले दोनों भाई तालाब में नहाने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक भाई का पैर फिसला और वह तालाब में डूबने लगा। उसे डूबता देख दूसरा भाई उसे बचाने के प्रयास में तालाब में उतरा और खूद भी डूब गया। तालाब करीब 13 फीट गहरा बताया जा रहा है। 

दोनों भाइयों को तालाब में डूबते देख गांव की एक महिला ने अन्य लोगों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस गुरुवार को शव को बाहर नहीं निकाल सकी। इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर कवर्धा से नगर सैनिकों की गोताखोर टीम को बुलाया गया और करीब 4 घंटे तक तलाश के बाद टीम ने दोनों के शवों को बाहर निकाललिया। पुलिस ने शव पंचनामा कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH