महिला सब इंस्पेक्टर की पिकअप से कुचल कर हत्या , पशु तस्करों पर हत्या का शक

झारखंड , 20-07-2022 9:40:28 PM
Anil Tamboli
महिला सब इंस्पेक्टर की पिकअप से कुचल कर हत्या , पशु तस्करों पर हत्या का शक
रांची 20 जुलाई 2022 -  हरियाणा के बाद अब झारखंड के रांची जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला दरोगा की पिकअप वैन से कुचलकर हत्या कर दी गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दरोगा संध्या टोपनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, वाहन चालक वारदात को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहा. पुलिस का दावा है कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह मामला रांची जिले के तुपुदाना इलाके का है. जहां बुधवार तड़के 03 बजे 2018 बैच की पुलिस SI संध्या टोपनो वाहनों की चेकिंग कर रही थीं. इसी दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने एक पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया था. लेकिन ड्राइवर ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर महिला दरोगा को रौंद दिया. इस घटना में महिला पुलिस अधिकारी की घटनास्थनल पर ही मौत हो गई. वहीं, आरोपी पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दरोगा के शव को कब्जे में लिया. इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV फुटेज खंगाले. पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन की बरामदगी की पुष्टि की है. रांची के SSP कौशल कुमार का कहना है कि पुलिस को इलाके से पशु तस्करों के गुजरने की गोपनीय सूचना मिली थी. इसी आधार पर सड़क पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया था. इसी दौरान एक पिकअप वैन चालक ने महिला सब इंस्पेक्टर की वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH