दिनदहाड़े नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले चारो आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

कोरबा , 19-07-2022 12:24:23 PM
Anil Tamboli
दिनदहाड़े नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले चारो आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार
कोरबा 19 जुलाई 2022 -  सर्वमंगला मंदिर से अपने दूर के रिश्तेदार मित्र के साथ वापस घर लौट रही एक 15 साल की किशोरी का रास्ते से दो बाइक में सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। उसके मित्र ने कुछ दूर तक पीछा किया पर बाइक सवार चारों युवक ओझल हो गए। सूने डंपिंग यार्ड में ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपित को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया।

घटना 04 जुलाई को दोपहर 12 बजे कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ हुई थी पिता के घर पर नहीं होने की वजह से रिपोर्ट 12 जुलाई को दर्ज कराई गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने मित्र के साथ बाइक में सर्वमंगला मंदिर गई थी। वहां से वापस लौटते वक्त राता खार बाईपास रोड कब्रिस्तान के आगे रुके थे, तभी दो बाइक में सवार चार युवक पहुंचे और उसका हाथ पकड़ कर जबरदस्ती खींचने लगे। 

उसने विरोध किया, तब तक थोड़ी दूर ही खड़ा उसके मित्र वहां पहुंचा और छोड़ने को कहा, पर युवकों ने उसकी बात अनसुनी करते हुए किशोरी को डराते धमकाते हुए अपने साथ जबरदस्ती बाइक में बैठा कर ले गए। कुछ दूर तक उसके मित्र ने पीछा किया, पर तेज रफ्तार में चारों युवक भाग निकले। किशोरी को डंपिंग यार्ड के सूने इलाके में ले जाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि एक युवक बाल खींच कर पकड़ा और दो युवक हाथ पकड़े हुए थे। 

वह काफी चीखी चिल्लाई, पर कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। उसका कहना था कि कि आरोपितों का नाम नहीं जानती, पर वह देख कर पहचान जाएगी। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर पुलिस के सकते भी आ गई और पीड़िता को पुलिस ने बाल कल्याण समिति में बयान कराया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि साइबर टीम कोरबा के साथ संयुक्त रुप से आरोपितों की पतासाजी की जा रही थी। 

चूंकि आरोपी अज्ञात थे व पीड़िता ने आरोपित युवकों को पहले कभी नहीं देखी थी इसलिए उनकी पतासाजी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जब CCTV कैमरा की बारीकी से पड़ताल की, तब एक स्थान पर पुलिस को फ़ुटेज में एक आरोपित की तस्वीर दिखाई दी। इसी आधार पर अन्य आरोपितों की जानकारी मिली। कोतवाली पुलिस व साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से आरोपितों की बिलासपुर में छुपे रहने कि जानकारी मिली। 

तब एक पुलिस टीम को बिलासपुर भेजा गया, जहां दबिश देकर आरोपितो को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपित में आशीष कुमार 26 वर्ष निवासी मिशन रोड , साहिल सागर 22 वर्ष निवासी रामसागरपारा , दीपेश प्रजापति 19 वर्ष निवासी राताखार और रवि सिंह 19 वर्ष निवासी मिशन रोड शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH