ब्लैकमेल कर रुपये वसूली के आरोप में निजी TV चैनल का मालिक गिरफ्तार , भेजा गया जेल

झारखंड , 18-07-2022 5:24:46 AM
Anil Tamboli
ब्लैकमेल कर रुपये वसूली के आरोप में निजी TV चैनल का मालिक गिरफ्तार , भेजा गया जेल
धनबाद 17 जुलाई 2022 -  झारखंड की राजधानी रांची से एक निजी टीवी न्यूज चैनल के मालिक अरूप चटर्जी (Arup Chaterjee) को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार की देर रात धनबाद पुलिस की टीम ने ये कार्रवाई की। अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड चांदनी चौक स्थित अपार्टमेंट से हुई। उनके खिलाफ धनबाद में एक कारोबारी से पैसा उगाही का आरोप लगा था, जिसमें केस दर्ज कराया गया था। इसी मामले में कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां न्यायिक हिरासत में धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया।

अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी शनिवार देर रात कांके रोड स्थित उनके फ्लैट से की गयी। धनबाद पुलिस ने बताया कि चटर्जी को रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, धनबाद के एक कारोबारी ने उनके खिलाफ पैसे उगाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था।

न्यूज चैनल के मालिक अरूप चटर्जी के खिलाफ 27 जून को धनबाद के गोविंदपुर थाने में धारा 193, 386, 387, 418, 420, 468, 469, 500, 503 और 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। व्यवसायी राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि अरूप चटर्जी ने उनके खिलाफ झूठी खबर चलाई थी और अपने रिपोर्टर के माध्यम से 11 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि आरोपी को 06 लाख रुपये का भुगतान किया लेकिन धमकी भरे कॉल कभी बंद नहीं हुए और फिरौती की और मांग की। SSP धनबाद ने कहा, 'अरूप चटर्जी को जबरन वसूली, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH