डेम में नौकाविहार के दौरान नाव पलटी , एक ही परिवार के 08 लोगो की मौत

झारखंड , 18-07-2022 4:34:42 AM
Anil Tamboli
डेम में नौकाविहार के दौरान नाव पलटी , एक ही परिवार के 08 लोगो की मौत
गिरिडीह 17 जुलाई 2022 -  इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. खबर यह है कि डेम में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई है. सभी मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे. जानकारी के अनुसार घर से 9 लोग साथ निकले थे. परिवार के सभी सदस्य डैम घूमने गए थे. इसी दौरान तेज हवा चलने के कारण नाव पलट गई. घटना के बाद एक सदस्य तैरकर बाहर निकल गया. जिसके बाद घटना की सूचना दी।

बता दें कि, झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतों गांव का रहने वाला परिवार पंचखेरो डैम पर घूमने आया था. घर से 9 सदस्य साथ आए थे. सभी लोग एक नाव पर सवार होकर नौकायान कर रहे थे, तभी तेज हवा और डेम के पानी में तेज हलचल के कारण नाव पलट गई और देखते ही देखते सभी लोग पानी में डूब गए. हालांकि इस दौरान नाविक बाहर निकल आया और फरार हो गया।

जबकि इस परिवार के एक सदस्य प्रदीप कुमार तैर कर बाहर निकलकर लोगों को इस घटना की सूचना दी. जानकारी के अनुसार, इस घटना में प्रदीप सिंह के 17 वर्षीय पुत्र शिवम सिंह और 14 वर्षीय पलक कुमारी, 40 वर्षीय सीताराम यादव और उसके तीन बच्चे 16 वर्षीय शेजल कुमारी, 8 वर्षीय हर्षल कुमार, 5 वर्षीय बऊवा, 16 वर्षीय राहुल कुमार, 14 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई. सभी मृतक राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतो के निवासी हैं।

घटना में बचे प्रदीप का कहना था कि जैसे ही नाव डेम के बीच पंहुची तो डूबने लगी. इस दौरान सिर्फ वही तैरकर बाहर निकल पाया. बाकी सभी लोग डूब गए. स्थानीय स्तर पर पंचखेरो डेम में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है. NDRF की टीम को सूचना दे दी गई है. NDRF की टीम के पहुंचने के बाद डेम में डूबे लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH