छत्तीसगढ़ - पूर्व छात्र नेता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट हुआ बरामद , पुलिस जाँच में जुटी

कोरबा , 17-07-2022 9:52:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व छात्र नेता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट हुआ बरामद , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा 17 जुलाई 2022 -  रामपुर चैकी क्षेत्र के CSEB कालोनी में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम अभिलेख सिंह ठाकुर उर्फ लेखू है। उसने किन कारणों से मौत को गले लगाया है, इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइडल नोट बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। 

किसी समय छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने पूर्व छात्र नेता अभिलेख सिंह ठाकुर उर्फ लेखू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लेखू ने किन कारणों से खुद को मौत के हवाले कर लिया इसका राज अब भी बरकारार है। रामपुर चैकी अंतर्गत सीएसईबी कालोनी में शनिवार की सुबह जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी हुई उनके परिचित और मित्रों का तांता लग गया। कपड़े से उसने खुद को पंखे से लटका लिया, जिससे उसकी सांसें उखड़ गईं। 

लेखू की मौत ने कई सवालों को अपने पीछे छोड़ दिया है। संपन्न घराने से ताल्लुक रखने वाले लेखू की आत्महत्या करने की मूल वजह क्या है? इस बात का खुलासा पुलिस अभी नहीं कर रही है। लेखू ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है... लेकिन पुलिस उसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है, कि मामले की जांच की जा रही है.. जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभिलेख सिंह ठाकुर उर्फ लेखू का राजनीतिक कैरियर कुछ सालों तक ही चला। छात्र राजनीति में सक्रीय भूमिका निभाने के बाद वह आगे बढ़ना चाहता था लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उसने यह रास्ता छोड़कर एक निजी कंपनी में काम करना लगा। पिता सीएसईबी में ग्रेड वन के कर्मचारी है,जो इस वक्त रायपुर में पदस्थ है। लेखू अपने बड़े भाई के साथ रहता था जो घटना के दिन वह बाहर था। बहरहाल मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। जल्द ही इस मामले में कोई चैंकाने वाला खुलासा हो सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH