दिन में दो बार समुद्र में समा जाता है भोलेनाथ का यह मंदिर , समुद्र करता है शिव जी का जलाभिषेक

धर्म / ज्योतिष , 16-07-2022 4:58:45 PM
Anil Tamboli
दिन में दो बार समुद्र में समा जाता है भोलेनाथ का यह मंदिर , समुद्र करता है शिव जी का जलाभिषेक
नई दिल्ली 16 जुलाई 2022 -  भगवान शिवजी के कई मंदिरों के दर्शन आपने किए होंगे। आज हम आपको शंकर के ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे। जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। गुजरात में भोलेनाथ का एक ऐसा मंदिर है। जिसका अभिषेक समुद्र देवता करते हैं। यह मंदिर वडोदरा से 85 किलोमीटर दूर स्थित जंबूसर तहसील के कावी-कंबोई गांव में स्थित है। स्तंभेश्वर नाम का यह मंदिर दिन में दो बार समुद्र में समा जाता है। वह कुछ देर के बाद दिखाई देने लगता है। ऐसा ज्वार भाटा के कारण होता है। इसके चलके भक्त शिवलिंग के दर्शन तभी कर पाते हैं, जब समुद्र में ज्वार कम होता है। ज्वार के समय मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है।

स्तंभेश्वर मंदिर अरब सागर के कैम्बे तट पर स्थित है। मंदिर की खोज 150 साल पहले हुई। स्तंभेश्वर मंदिर में स्थित शिवलिंग का आकार 4 फुट ऊंचा और 2 फुट के व्यास है। प्राचीन मंदिर के पीछे अरब सागर का अद्भुत नजारा दिखाई देता है। यहां आने वाले भक्तों को पर्चे बांटे जाते हैं। जिसमें ज्वार भाटा आने का समय लिखा होता है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शिवपुराण के अनुसार ताड़कासुर असुर ने भगवान शिवजी को तपस्या से प्रसन्न कर लिया था। जब महादेव उसके सामने प्रकट हुए तो उसने वरदान मांगा कि उसे 6 दिन की आयु का शंकर का पुत्र की मार सकें। भोलेनाथ ने उसे यह वरदान दे दिया। वरदान मिलते ही ताड़कासुर ने आंतक मचाना शुरू कर दिया।

देवताओं और ऋषि मुनि मदद मांगने शिवजी के पास गए। शिव-शक्ति से श्वेत पर्वत के कुंड में उत्पन्न हुए कार्तिकेय के छह मस्तिष्क, चार आंख और बारह हाथ थे। महादेव पुत्र कार्तिकेय ने 6 दिन की आयु में ताड़कासुर का वध किया था।

कार्तिकेय को जब पता चला कि ताड़कासुर शिवजी का भक्त था। वे काफी व्यथित हो गए। भगवान विष्णु ने कार्तिकेय को वधस्थल पर शिवालय बनाने को कहा। कार्तिकेय ने ऐसा ही किया। सभी देवताओं ने मिलकर महिसागर संगम तीर्थ पर विश्वनंदक स्तंभ की स्थापना की। जिसे अब स्तंभेश्वर तीर्थ के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में स्वयं शिवशंभु विराजते हैं। इसलिए समुद्र देवता उनका जलाभिषेक करते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH