जिले के दो गोठनो में 20 जुलाई से शुरू होगी गौमूत्र की खरीदी , गौ पालकों की आय में होगी वृद्धि

महासमुंद , 16/07/2022 6:44:01 AM
Anil Tamboli
जिले के दो गोठनो में 20 जुलाई से शुरू होगी गौमूत्र की खरीदी , गौ पालकों की आय में होगी वृद्धि
महासमुंद 15 जुलाई 2022 -  गौ पालकों को गोबर के साथ अब गौ-मूत्र भी आय का जरिया होगा। 20 जुलाई से महासमुंद जिले की दो गौठानों बम्हनी और बड़गांव से इसकी शुरूआत होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने बताया कि अभी हाल दो गौठानों में गौमूत्र की खरीदी 20 जुलाई से की जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारी और संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि इससे पशुपालकों को काफी फायदा होगा। पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग 16 हजार से ज्यादा गौठानों में मवेशी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि बिरकोनी में 1384 गौवंशी और बड़गांव में 983 पशु हैं। उन्होंने बताया कि गौमूत्र में पाए जाने वाला यूरिया बहुत से कीटों और बीमारियों को नियंत्रित करता है।
गौमूत्र गौठान समिति के जरिए खरीदा जाएगा। 

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार गौमूत्र में बॉयो फर्टिलाइजर और बॉयो इंसेक्टिसाइड तैयार किए जाते है। गौमूत्र में यूरिया सहित अनेक मिनरल और एन्जाइम्स भी होते है। फर्टिलाइजर के रूप में गौमूत्र इस्तेमाल से पौधों की ऊँचाई और जड़ में अच्छी वृद्धि होती है। मिट्टी में भी लाभकारी जीवाणु में वृद्धि होती है।

गौमूत्र का इस्तेमाल जैविक कीटनाशक बनाने में किया जाएगा। राज्य में कई जगहों पर जैव कीटनाशक पहले से बनाए जा रहें हैं। लेकिन अब इसे संगठित रूप दिया जा रहा है। गौमूत्र की खरीदी से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति भी और बेहतर होगी। पशुपालकों को इससे फायदा होगा। सरकार के इस कदम से गाय की बेहतर सुरक्षा होगी। पशुपालकों की भी आय बढ़ेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत
छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH