मोकामा से विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त , RJD को लगा बड़ा झटका

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मोकामा से विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त , RJD को लगा बड़ा झटका
पटना 15 जुलाई 2022 -  मोकामा के बाहुबली आरजेडी विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है. अनंत सिंह के घर से AK -47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) द्वारा उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट के फैसले की कॉपी विधानसभा कार्यालय को मिलने के बाद गुरुवार को उनकी विधायकी समाप्त की गई है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. RJD को बड़ा झटका लगा है. अब सदन में RJD विधायकों की संख्या 80 से घटकर 79 हो गई है।

अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के साथ ही मोकामा की सीट को रिक्त कर दिया गया है. अनंत सिंह ने इस सीट से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जेल में रहते हुए जीत गए थे. अनंत सिंह पर बाढ़ थाना में कांड संख्या 389/19 दर्ज किया गया था. आरजेडी विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया था. कोर्ट के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है।

क्या था पूरा मामला?

16 अगस्त 2019 को विधायक अनंत सिंह के घर (लदमा) में पुलिस ने छापेमारी की थी. घर से पुलिस ने AK -47, 7.62 MM की 26 गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किया था. बाढ़ की तात्कातलीन ASP लिपि सिंह के नेतृत्व में RJD विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की थी. यहां से हथियार बरामद हुए थे।

इस मामले में RJD विधायक अनंत सिंह और सुनील राम के खिलाफ 04 नवंबर 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था. आरोप पत्र IPC की धारा 414, आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-ए), 25 (1-एए), 25 (1-बी), सी, 27 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दाखिल किया गया था. इसी मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है. वहीं उनके नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH