कांवड़ यात्रियों पर हो सकता आतंकी हमला , गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी , अलर्ट रहने की कही बात

नई दिल्ली , 15-07-2022 11:04:51 PM
Anil Tamboli
कांवड़ यात्रियों पर हो सकता आतंकी हमला , गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी , अलर्ट रहने की कही बात
नई दिल्ली 15 जुलाई 2022 -  सावन माह शुरू होते ही देशभर में शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है और अलग-अलग राज्यों में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कई सुविधाओं के साथ सुरक्षा इंतजाम भी पुख्ता किए गए हैं। इस बीच गुरुवार से कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही गृह मंत्रालय (MHA) ने राज्य सरकारों को कट्टरपंथी तत्वों से खतरे की आशंका जताते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के मिले इनपुट के आधार पर गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड को भी सावन माह में कांवड़ियों पर मंडराते खतरे को देखते हुए ट्रेनों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि 15 जुलाई से सावन माह शुरू हो चुका है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को श्रावण माह के पहले दिन कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है, जिसमें भगवान शिव के भक्त बड़ी संख्या में गंगा का पानी लेने हरिद्वार पहुंचे। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी कांवड़ यात्री पवित्र नदियों को जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए यात्रा पर निकल जाते हैं।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद कांवड़ यात्रा हो रही है। अधिकारियों का अनुमान है कि करीब एक पखवाड़े तक चलने वाले मेले के दौरान कम से कम 04 करोड़ कांवड़िए हरिद्वार और पड़ोसी ऋषिकेश में पवित्र नदी का पानी लेने पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश , हरियाणा , दिल्ली , हिमाचल प्रदेश , पंजाब , राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के कांवड़िए हरिद्वार और ऋषिकेश जाते हैं।

ND

ताज़ा समाचार

दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक सहित दो लोगो की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक सहित दो लोगो की मौत
जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया मुकुंद केशरवानी गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया मुकुंद केशरवानी गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - 05 साल की मासूम के साथ हैवानियत, रेप करने में हुआ नाकाम तो बोरे में बांध कर फेंका
छत्तीसगढ़ - 05 साल की मासूम के साथ हैवानियत, रेप करने में हुआ नाकाम तो बोरे में बांध कर फेंका
रायगढ़ बिलासपुर मेमू लोकल आज से 08 दिनों के लिए रद्द, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित, देखे पूरी लिस्ट
रायगढ़ बिलासपुर मेमू लोकल आज से 08 दिनों के लिए रद्द, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH