बस्तर फाईटर्स आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा इस तारीख को , अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

सुकमा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बस्तर फाईटर्स आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा इस तारीख को , अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर
सुकमा 12 जुलाई 2022 -  बस्तर फाईटर्स आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2021-2022 अंतर्गत जिला सुकमा में शारीरिक दक्षता परीक्षा में योग्य पाए गये अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा जिला मुख्यालय सुकमा में 17 जुलाई रविवार को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा एवं केन्द्रीय विद्यालय सुकमा में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

लिखित परीक्षा 17 जुलाई को निर्धारित परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों की प्रातः 08.00 बजे से बायोमेट्रिक शिनाख्त पश्चात ही परीक्षा केन्द्र कक्ष में प्रवेश दिया जायेगा।

लिखित परीक्षा के लिये 12 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा, कम्पोजिट भवन, कुम्हाररास में कार्यालयीन समय पर अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दिये गये प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।  
लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची अनुसार जिला सुकमा मुख्यालय में माह अगस्त प्रथम सप्ताह में 20 अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थियों की प्राप्तांकों (शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार एवं बोनस अंक के महायोग) के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी किया जाएगा।

बता दे कि बस्तर फाईटर्स आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिला-सुकमा में 09 मई 2022 से 09 जून 2022 तक अभ्यर्थियों का दस्तावेजों की छानबीन, शारीरिक मापतौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा की कार्यवाही की गयी। शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त कुल 512 पुरूष, 56 महिला सहित कुल 568 उम्मीदवार नियमानुसार आगामी लिखित परीक्षा हेतु योग्य पाये गये हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में योग्य पाये गए उक्त 568 उम्मीदवारों का 50 अंकों का लिखित परीक्षा आयोजन जिला मुख्यालय सुकमा में 17 जुलाई 2022 को किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH