अवैध संबंध का विरोध पत्नी को पड़ा भारी , पति ने हत्या कर शव को बिजली टावर से लटकाया

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध का विरोध पत्नी को पड़ा भारी , पति ने हत्या कर शव को बिजली टावर से लटकाया
समस्तीपुर 12 जुलाई 2022 -  बिहार के समस्तीपुर में एक महिला को अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया. पति ने पत्नी की हत्या कर लाश को बिजली के टावर से लटका दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां बिजली के टावर से एक विवाहिता का शव लटका हुआ मिला था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतका आरोपी की पहली पत्नी थी. उसके पति ने दूसरी शादी करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं से अवैध संबंध बना रखा था. वह अक्सर इसका विरोध करती थी।

जब भी महिला आरोपी के अवैध संबंध पर सवाल उठाती तो दोनों के बीच कलह शुरू हो जाती थी. इसको लेकर वह हमेशा उसकी पिटाई किया करता था. एक दिन यह बहस ज्यादा तीखी हो गई और आरोपी ने महिला की जान ले ली. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पति ने पहली पत्नी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए घर से कुछ दूरी पर बिजली के टावर से फंदे से लटका दिया।

ग्रामीणों ने सोमवार सुबह महिला के शव को लटका हुआ देखकर पुलिस को खबर कर दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस मामले में मृतका के पुत्र ने अपने ही पिता के खिलाफ हत्या कर देने की मुसरीघरारी थाना मे FIR दर्ज कराई है. बेटे का कहना है कि उसके पिता का दूसरी महिला से अवैध संबंध था. उसकी मां अक्सर विरोध करती थी. इसी कारण से उसके पिता ने मां की हत्या कर बिजली के टावर से शव लटका दिया. मुसरीघरारी के थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुत्र ने अपने पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अवैध संबंध का विरोध पत्नी को पड़ा भारी , पति ने हत्या कर शव को बिजली टावर से लटकाया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH