छत्तीसगढ़ - छोटे भाई की हत्या कर लाश को गड्ढे में दफनाया , 05 दिन बाद ऐसे खुला राज

बलौदा बाजार , 12-07-2022 7:12:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - छोटे भाई की हत्या कर लाश को गड्ढे में दफनाया , 05 दिन बाद ऐसे खुला राज
बलौदाबाजार 12 जुलाई 2022 -  जिले में एक युवक ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी उसने पहले तो अपने भाई का रस्सी से गला घोंटा उसके बाद उसकी लाश को जमीन में दफना दिया बताया जा रहा है कि दोनों के बीच घर बेचने को लेकर विवाद था फिर झगड़ा हुआ तो बड़े भाई ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

यहां तरेंगा गांव में शिव तिवारी (25) पिछले 5 दिनों से लापता था। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। वो यहां गांव में अपने बड़े भाई-भाभी के साथ रहता था। पता चला है कि उसका बड़े भाई धनेश्वर तिवारी (28) के साथ घर बेचने को लेकर विवाद चला रहा था। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि बंटवारे के बाद दोनों भाई को बराबर पैसे दिए गए थे। लेकिन धनेश्वनर तिवारी ने शराब पीकर अपना पूरा पैसा खर्च कर दिया था धनेश्वर कुछ काम भी नहीं करता था।

शिव तिवारी किसी पोहा मिल में काम करता था उसने किसी तरह से अपना घर बनवा लिया था। बस इसी घर पर धनेश्वर की नजर थी धनेश्वर शिव से हमेशा यह मांग करता था कि वह घर बेच दे और पैसे उसे दे दे लेकिन इस बात के लिए शिव राजी नहीं था इसी बात को लेकर झगड़ा दोनों के बीच हुआ करता था।

बताया जा रहा है कि जब शिव पिछले कुछ दिनों से लोगों को नहीं मिला तो उसके जीजा ने उसके लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच रविवार शाम से लोगों को काफी बदबू आने लगी धनेश्वर भी रविवार सुबह से गायब था इस पर परिजनों को धनेश्वर पर शक हुआ था धनेश्वर की पत्नी भी अपने मायके महासमुंद में थी।

बदबू आने के बाद लोगों ने देर शाम को पुलिस को इस बारे में बताया फिर धनेश्वर की तलाश शुरू की गई। इसके बाद धनेश्वर को महासमुंद से ही पकड़ा गया पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल किया और पूरी वारदात को कैसे उसने अंजाम दिया ये भी बताया है।

आरोपी धनेश्वर ने बताया कि मेरे घर बेचने को लेकर शिव से विवाद था 05 जून की रात को भी विवाद हुआ था। वो मान ही नहीं रहा था। इसलिए रस्सी से मैंने उसका गला घोंटा और घर के पीछे बने गड्‌ढे में उसे दफना दिया था। इसके बाद से मैं घर पर ही था। उसने ये भी बताया कि शिव का किसी महिला के साथ अवैध संंबंध था। लोग हमें ताने मारते थे। इसलिए भी मेरा उससे विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सोमवार को आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और उसकी निशानदेही पर लाश को गड्‌ढे से निकाला लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि घर के पीछे धनेश्वर ने कुछ दिन पहले जिमी कांदा लगाने के लिए गड्‌ढा खोदवाया था। उसी गड्‌ढे में उसे युवक को मारकर दफन दिया था। गड्‌ढा गहरा नहीं था, इसलिए लोगों को बदबू आने लगी थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
छत्तीसगढ़ - छोटे भाई की हत्या कर लाश को गड्ढे में दफनाया , 05 दिन बाद ऐसे खुला राज

ताज़ा समाचार

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH