हैवानियत , रेप के बाद युवती की हत्या कर लाश को जलाया , तीन थाना क्षेत्र की सीमा विवाद में उलझी पुलिस

झारखंड , 10-07-2022 10:32:48 PM
Anil Tamboli
हैवानियत , रेप के बाद युवती की हत्या कर लाश को जलाया , तीन थाना क्षेत्र की सीमा विवाद में उलझी पुलिस
रांची 10 जुलाई 2022 -  झारखंड की राजधानी रांची से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. मामला नरकोपी थाना क्षेत्र और गुमला जिला अंतर्गत भरनो प्रखंड के वनटोली आश्रम से सटे चट्टी रोड का है जहां मठ पहाड़ के समीप एक अर्द्धनिर्मित घर से पुलिस ने एक युवती का जला हुआ शव बरामद किया है. बताया जाता है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है. इसके बाद शव की पहचान मिटाने के लिए आग लगा दी गई. शव का अधिकांश हिस्सा जल गया है।

पुलिस ने जिस घर से शव बरामद किया है वह भरनो, भंडरा व नरकोपी थाना के सीमावर्ती पर स्थित है. तीन थानों का बॉर्डर होने के कारण घटनास्थल किस थाना में पड़ता है, इसे लेकर तीनों थाना की पुलिस असमंजस में थी. स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद घटना बेड़ो के नरकोपी थाना के अंतर्गत आया. इसके बाद नरकोपी थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान नहीं हुई है. घटना स्थल सुनसान जगह पर है. पुलिस शव बरामद करने के बाद जाँच में जुट गयी है।

अर्द्धनिर्मित घर से युवती का जला हुआ शव मिलने के बाद घटनास्थल पर भरनो, भंडरा व नरकोपी तीनों थाना की पुलिस पहुंची. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल में बेड़ो डीएसपी रजत मानिक बाखला, सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर प्रसाद, नरकोपी थानेदार विजय मंडल, भरनो थानेदार कृष्ण कुमार तिवारी और भंडरा पुलिस पहुंची. फिर नरकोपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर चली गयी. युवती की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष बतायी जा रही है. पुलिस ने घटना स्थल से पेट्रोल की शीशी, शराब की बोतल भी बरामद की है।

शव देखने से लग रहा है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए युवती को बेरहमी से जलाकर मार दिया है. बताया जा रहा है कि कुछ युवक चट्टी रोड मठ पहाड़ के समीप से गुजर रहे थे, तभी अर्द्धनिर्मित घर से दुर्गंध आने पर घर के अंदर झांका तो शव देखकर युवक भागने लगे. शव होने की सूचना युवकों ने एक पत्रकार को दी जिसके बाद पत्रकार ने इसकी सूचना भरनो पुलिस को दिया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH