थाने में बन्द शराबी पति को छुड़ाने के लिए पत्नी ने दुर्गा का अवतार बन कर थाने में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
थाने में बन्द शराबी पति को छुड़ाने के लिए पत्नी ने दुर्गा का अवतार बन कर थाने में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
जमुई 09 जुलाई 2022 -  बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. राज्य सरकार और प्रशासन लगातार शराब पीने वालों और शराब माफिया पर कार्यवाही कर रही है. लेकिन फिर भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं. इतना ही नहीं, जब कोई पकड़ा जाता है, तो उसे छुड़ाने के लिए पूरे इलाके के लोग सामने आ जाते हैं और कई बार पुलिस पर हमला भी होता है. ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है, जहां एक व्यक्ति के गिरफ्तार होने के बाद उसकी पत्नी ने थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

सिकंदरा थाने में उक्त महिला अपने शराबी पति को छुड़ाने के लिए खुद को मां दुर्गा बताते हुए पहुंच गई. महिला अपने एक हाथ में चावल और दूसरे हाथ में खास किस्म का डंडा लेकर थाने पहुंची. और ड्रामा करने लगी. थाना परिसर में महिला चावल छिड़कते हुए ड्रामेबाजी करने लगी और अपने पति को छोड़ देने के लिए पुलिसवालों को बोली. हालांकि, जैसे ही पुलिसकर्मी ने उसे भी हवालात में बंद करने की बात कही तो उसका ड्रामा शांत हो गया. बाद में पुलिस के समझाने के बाद महिला थाने से अपने घर लौट गई।

दरअसल, सिकंदरा थाना इलाके के पंचमहुआ मुसहरी से पुलिस ने शराब के नशे के हालत कार्तिक मांझी नाम के शख्स को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था. जिसको छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी संजू देवी हाथों में डंडा लेकर दुर्गा बताते हुए थाना पहुंच गई और नौटंकी करने लगी. थाना परिसर के अंदर आते ही संजू देवी नाम की इस महिला दुर्गा का रूप धारण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों पर चावल छिड़कते हुए यह कहने लगी, कि उसकी इजाजत के बगैर कुछ नहीं हो सकता. उसके पति को हवालात से छोड़ा जाए, नहीं तो सबको नुकसान होगा. महिला का ड्रामा कुछ देर तक चलते रहा. बाद में थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने समझा-बुझाकर संजू देवी और उसके साथ आई महिलाओं को थाना परिसर से बाहर निकाला. बताया जाता है कि महिला संजू देवी अक्सर अपने गांव में खुद पर मां दुर्गा आने का ड्रामा करते रहती है और खुद को भक्त बताती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH