छत्तीसगढ़ - नशे की हालत में 19 साल के युवक में चाकू से गोद कर की माँ और बहन की हत्या

कोरबा , 09-07-2022 6:06:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नशे की हालत में 19 साल के युवक में चाकू से गोद कर की माँ और बहन की हत्या
कोरबा 08 जुलाई 2022 - 19 साल के युवक ने घर में मां और बहन की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। अपना अपराध छिपाने वह घर के दरवाजा का कुंदा बाहर लगा कर आईटीआई में प्रवेश लेने के बहाने घर से निकल गया। करीब एक घंटे बाद उसने अपने पड़ोसी को फोन कर कहा कि घर जाकर मां से बात करा दें, क्योंकि वह फोन नहीं उठा रही। हैरत करने वाली बात यह है कि अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपित यह बोल रहा है कि उसने नशे में वह सुझबुझ खो चुका था, इसिलए इसलिए उसे पता नहीं किस वजह से हत्या की।

यह सनसनीखेज घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के आदर्श नगर कालोनी की है। यहां आवास क्रमांक डीएमक्यू-16 में रहने वाले कर्मी रामकिशुन दास 49 वर्ष शुक्रवार की सुबह छह बजे प्रथम पाली की ड्यूटी में चला गया था। घर में उसकी पत्नी लक्ष्मी 45 वर्ष, बेटी आंचल 21 वर्ष व पुत्र अमन दास 19 वर्ष मौजूद थे। करीब 11 बजे अमन ने पड़ोस में रहने वाले कर्मी को फोन लगा कर कहा कि वह आइटीआइ में प्रवेश लेने कोरबा आया हुआ है। मां ने उसे कुछ सामान लाने कहा था, पर वह भूल गया है। मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश कर रहा, पर फोन रिसीव नहीं हो रहा। यह जानकारी देते हुए उसने घर जाकर मां से बात करा देने का आग्रह किया।इसके बाद पड़ोसी घर पहुंचा, तो देखा घर के दरवाजे का बाहर से कुंदा लगा हुआ था।

खोल कर अंदर गया, तो बाथरूम में लक्ष्मी और आँचल की रक्तरंजित अवस्था में लाश पड़ी थी। यह देख कर वह दंग रह गया और आसपास के लोगों के इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में पुलिस ने पुत्र अमन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित अमन आदतन नशेड़ी है। घटना के वक्त नशीला इंजेक्शन (एंपूल) लगाया हुआ था। गांजा पीने का भी आदी है। वह सिर्फ इतना ही बता रहा है कि उसने नशे की अवस्था में इस वारदात को अंजाम दिया है। बहरहाल उससे पूछताछ चल रही है।
छत्तीसगढ़ - नशे की हालत में 19 साल के युवक में चाकू से गोद कर की माँ और बहन की हत्या

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH