सक्ती कार हादसा अपडेट , एक और घायल की ईलाज के दौरान हुई मौत , तीन की हालत अभी भी नाजुक

सक्ती , 08-07-2022 7:54:17 PM
Anil Tamboli
सक्ती कार हादसा अपडेट , एक और घायल की ईलाज के दौरान हुई मौत , तीन की हालत अभी भी नाजुक
सक्ती 08 जुलाई 2022 -  बरातियों से भरी कार के नव निर्मित NH 49 रायगढ़ - बिलासपुर में बरगढ़ बोराई नाला पुल के रेलिंग से टकरा जाने से तीन सवारों की मौत हो गई वहीं पांच सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सक्ती स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतरर्गत बेलाकछार निवासी ओमप्रकाश साहू अपनी कार क्रमांक CG 12 AY  9664 में पीयूष साहू , आयुष साहू , ओमप्रकाश चौहान , फुलेदास महंत , अरुण यादव , किस्मत यादव और विशाल महंत के साथ रायगढ़ जिले के ग्राम उलदा बरात में शामिल होने जा रहे थे। देर शाम तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। 

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार सभी लोग नशे में धुत थे और कार काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। दुर्घटना में बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार निवासी फूलेदास महंत (23) की मौके पर मौत हो गई । दुर्घटना की सूचना पर खरसिया पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग और खरसिया सिविल अस्पताल से एंबुलेन्स मौके पर पहुंची। दुर्घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए और अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। घायलों की स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सक्ती अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान बेलाकछार बालको निवासी अरुण कुमार रामकुमार यादव ( 18) और एक अन्य युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल 05 अन्य लोगो का सक्ती CHC में ईलाज चल रहा है। इनमें तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH